New Year
Breaking
माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग 'आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा', राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जो... वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत...PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घो... बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा 28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा

बिहार में जहरीली शराब पीने से अब तक 33 लोगों की मौत, कई लोगों की हुई गिरफ्तारी

Whats App

इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराब प्रतिबंधित राज्य में लोगों को मदिरा पीने से दूरी बनाने के लिए नए सिरे से अभियान शुरू करने का आह्वान किया। हालांकि, पश्चिम चंपारण और गोपालगंज जिलों के अधिकारियों ने दावा किया है कि जहरीली शराब पीने से सिर्फ 25 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। पश्चिम चंपारण में कथित शराब व्यापारी राम प्रकाश राम (50) के अलावा धानी लाल राम (40), झाक्कड़ पासवान (64) और विकास राम (25) की अस्पताल में ही मौत हो गई। ये सभी लोग नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिण तेलहुआ गांव के रहने वाले थे, जहां दीवाली की रात स्थानीय लोगों ने शराब पी।

चंपारण रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रणव कुमार प्रवीण के अनुसार, पश्चिम चंपारण में चार लोगों की मौत होने के साथ ही मरने वालों की संख्या 14 हो गई है, वहीं सात लोगों का इलाज बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। अस्पताल के अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया, ‘‘मरने वालों में से तीन लोगों को मृत लाया गया था। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवारों को सौंपा जा रहा है।” जिन लोगों का इलाज चल रहा है उनमें 70 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं, जिनकी आंखों की रोशनी चली गई है।

इस बीच, पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की की बात कही और त्योहार के दौरान ‘गलत चीज’ के सेवन पर निराशा जताई। विधानसभा से बाहर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा, ‘‘राज्य में शराब बंदी को कड़ाई से लागू करने के लिए मैं गहन समीक्षा करूंगा। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शराब पीने की बुरी आदत के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की जरुरत है। राज्य में अप्रैल 2016 से शराब के सेवन और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है।

माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात     |     नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल     |     दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग     |     ‘आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा’, राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी     |     वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत…PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा     |     बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा     |     28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ     |     इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म     |     बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा     |     शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374