Local & National News in Hindi

पिता को इस हाल में देख परिवार के उड़े होश, अगले महीने बेटी की थी शादी

19

मोगा : मोगा में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब मोगा के नेचर पार्क के पास एक व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोगा के नेचर पार्क के पास एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

गौरतलब है कि परिजनों के अनुसार, उसे कुछ दिनों से नशा नहीं मिला था, जिससे वह परेशान था और उसने आज आत्महत्या कर ली। वहीं, मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा गया और पुलिस को सौंप दिया। गौरतलब है कि मृतक की दो बेटियां थीं और उसकी बेटी की शादी भी अगले महीने थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !