New Year
Breaking
पटना।एलिट संस्थान की प्रतियोगिता किसी संस्थान से नहीं, उन हजारों बच्चों से है. पूरी खबर के लिए लिंक ... गोपलगंज।बाइक लूट कांड के आरोपी को भोरे पुलिस ने कटेया से किया गिरफ्तार। गोपलगंज। पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा गया हथियार के साथ विशाल सिंह गैंग का शार्प शूटर सहनी , RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट, कार का शीशा तोड़कर बदमाश उड़ा ले गए कीमती सा...

मेगा टीकाकरण अभियान का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन।

Whats App

प्रदीप शर्मा,गोपालगंज।

गोपालगंज। जिले में अब सुबह 9 से रात 9 बजे तक कोविड टीकाकरण का कार्य किया जायेगा। यह सुविधा सिर्फ जिला मुख्यालय में लागू होगी। सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मेगा टीकाकरण “6 माह में 6 करोड़ टीकाकरण” कर दिखाएगा बिहार, अभियान का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया गया। शहर के अंबेडकर भवन में टीकाकरण केंद का लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय न की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मेगा टीकाकरण अभियान में पूरे राज्य में प्रतिदिन 05-05 लाख लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। अब शहरी क्षेत्र में लोगों का टीकाकरण सुबह 09 बजे से रात्रि 09 बजे तक जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाएगा। टीकाकरण के महाभियान के जरिए राज्य ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया कि यदि वैक्सीन उपलब्ध होगी तो टीका देने की रफ्तार को कितना भी तेज किया जा सकता है। अब बिहार एक नई इबारत लिखने की शुरुआत करने जा रहा है। दिसंबर तक अधिकतर का टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों को जागरूक कर लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। प्रत्येक पीएचसी, सीएचसी के अतिरिक्त टीका एक्सप्रेस द्वारा अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करवाएं। उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। दुकानों पर भी पोस्टर लगाया जायेगा। ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके। इस दौरान जिले के डीएम, सिविल सर्जन, डीपीएम समेत अन्य पदाधिकारी जुड़े हुए थे।

बिहार पहला राज्य जहां मुफ्त में दिया जा रहा टीका:

Whats App

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां पर मुफ्त में हर वर्ग के लोगों को टीका दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओ को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस साल के अंत तक हर किसी को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। आज का दिन एतिहासिक दिन होगा। टीकाकरण के महाअभियान की शुरूआत हुई है। एक जुलाई से यह अभियान गति लेगा। टीका एक्सप्रेस के माध्यम से भी ग्रामीण क्षेत्रों व शहर के मुहल्लों में घूम रही है। टेस्टिंग में भी तेजी लायी जा रही है। जन जागरण का कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है। ताकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत किया जा सके।

9 बजे से 9 रात तक टीकाकरण:

डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि अंबेडकर भवन में बने टीकाकरण केंद्र पर सुबह 9 से रात 9 बजे तक टीकाकरण किया जायेगा। इस केंद्र पर 18 से 44 तथा 45+ के लाभार्थियों का टीकाकरण होगा। इस केंद्र पर सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। लाभार्थियों को बैठने के लिए कुर्सी, पीने के लिए पानी,शौचालय आदि की व्यवस्था की गयी है।

बनाया गया है सेल्फी प्वाइंट:

इस विशेष टीकाकरण केंद्र पर जागरूकता लाने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जहां पर टीकाकरण के बाद लाभार्थी अपना सेल्फी ले सकते है। सेल्फी को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित कर सकते है।

ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध:

इस टीकाकरण केंद्र पर लाभार्थियों को ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी। इस केंद्र पर आकर ही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इसके अलावा पहले से भी रजिस्टर्ड लाभार्थियों का भी टीकाकरण किया जायेगा। इसके लिए लाभार्थियों को पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

गोपलगंज।बाइक लूट कांड के आरोपी को भोरे पुलिस ने कटेया से किया गिरफ्तार।     |     गोपलगंज। पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा गया हथियार के साथ विशाल सिंह गैंग का शार्प शूटर सहनी ,     |     RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम     |     कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई     |     मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन     |     नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट     |     निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल     |     ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज     |     पटना।एलिट संस्थान की प्रतियोगिता किसी संस्थान से नहीं, उन हजारों बच्चों से है. पूरी खबर के लिए लिंक को क्लिक करें..     |     दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट, कार का शीशा तोड़कर बदमाश उड़ा ले गए कीमती सामान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374