दिल्ली में कड़ाके की ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार पड़ रही है. जहां कंपाने वाली सर्दी लोगों को परेशान कर रही है. वहीं कई इलाकों में जहरीली हवा की वजह से सांस लेना दुश्वार हो गया है. शुक्रवार को हुई बारिश के बाद सर्दी में और इजाफा हो गया है. उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली शीतलहर ने सर्दी बढ़ा दी है. शुक्रवार की सुबह बारिश के साथ हुई, जिसके बाद तापमान में गिरावट हुई और न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. अब आज भी मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
आज, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की ओर से आगे भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है. 11 जनवरी को दिल्ली के तापमान में फिर से गिरावट आने की आशंका है. यानी अगले दो दिन दिल्ली वालों को कंपकपाने वाली सर्दी का सामना पड़ेगा.
रेड जोन में दिल्ली के ये इलाके
वहीं ठंड के साथ-साथ राजधानी में वायु प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर पहुंचा हुआ है. समीर ऐप के मुताबिक सुबह 6 बजे दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से ऊपर दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. इनमें नेहरू नगर का AQI 385, आनंद विहार का 378 और आर.के. पुरम का 373, ओखला फेज-2 का 366, सिरीफोर्ट का 354, दर्ज किया गया.
इसके अलावा डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज का 351, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का 349, पटपड़गंज का 346, द्वारका सेक्टर-8 का 338, जहांगीरपुरी का 334, पंजाबी बाग और अशोक विहार का 325, मुंडका का 320, दिलशाद गार्डन का 314, सोनिया विहार का 311, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का 312, चांदनी चौक का 329, रोहिणी का 330, पूसा का 331 और ITO का 303 है. इन इलाकों में भी प्रदूषण बेहद चिंताजनक स्तर पर बना हुआ है.
इन इलाकों में AQI 200 के पार
| एरिया | AQI लेवल |
| मंदिर मार्ग | 263 |
| शादीपुर | 292 |
| नजफगढ़ | 263 |
| अलीपुर | 282 |
| नरेला | 286 |
| बवाना | 254 |
| IGI एयरपोर्ट | 242 |
| मथुरा रोड | 289 |
| आया नगर | 295 |
| लोधी रोड | 278 |
| नॉर्थ कैंपस | 276 |
दिल्ली के इन इलाकों में AQI 200 से 299 के बीच दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है. प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार का असर दिल्ली वालों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. ठंड और प्रदूषण के चलते लोगों को खांसी, गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है. वहीं जिन इलाकों में AQI 300 के पार है. वहां की जहरीली हवा में लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.