Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

शादीशुदा महिला ने मना किया आपा खो बैठा, दिल्‍ली पुलिस बिहार पहुंची तो खुली बक्‍सर के युवक की पोल

Whats App

डुमरांव (बक्‍सर)।बिहार के बक्‍सर जिले के एक युवक की हरकत से लोग शर्मसार हैं। वह दिल्‍ली में रहता है। तीन-चार दिन पहले ही वह घर आया था। इस बीच उसे तलाशते हुए दिल्‍ली पुलिस की एक टीम शनिवार को बक्‍सर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल्‍ली की पुलिस बक्‍सर आई तो इस युवक की घिनौनी करतूत लोगों को पता चली। उसने दिल्ली में एक महिला पर तेजाब फेंक कर हमला किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली के बवाना थाना की पुलिस पहुंची हुई थी। उक्त व्यक्ति पर आरोप है कि उसने 5 दिन पूर्व दिल्ली में एक महिला पर तेजाबी हमला किया था, इसके बाद वह भागकर डुमरांव चला आया था

डुमरांव पुलिस ने बताई युवक की पूरी करतूत

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए डुमरांव थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के कसियां गांव के निवासी उमाशंकर राम के 35 वर्षीय पुत्र मंटू राम दिल्ली में मजदूरी करता है। वहां वह किसी शादीशुदा महिला से संबंध बनाना चाह रहा था। इनकार करने पर उसने महिला पर तेजाब फेंक कर हमला कर दिया। इस हमले में वह महिला बुरी तरह घायल हो गई। घटना 5 दिन पहले की है। इस घटना को अंजाम देने के बाद वह डुमरांव भाग आया था। लोगों को लगा कि वह दीवाली और छठ के लिए गांव आया होगा। उधर पीड़‍ित महिला की शिकायत के आधार पर दिल्‍ली के बवाना थाना की पुलिस बक्‍सर जिले के डुमरांव पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंटू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Whats App

60 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

इधर, बक्‍सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के किरनी  गांव निवासी सबरू सिंह पिता यमुना सिंह को 60 लीटर महुआ शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि किरनी गांव निवासी सबरू सिंह अपने घर में चुलाई महुआ शराब रख कर बेच रहा है। सूचना पर तत्काल छापेमारी कर 60 लीटर महुआ शराब के साथ सबरू सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे रविवार की सुबह जेल भेज दिया जायेगा।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374