Local & National News in Hindi

समझाने गई बहू पर हावी हुआ ससुर, कर डाली ये हरकत

0 45

गोपालगंजः  बिहार में गोपालगंज जिले के कटैया थाना क्षेत्र के रुपीबगही गांव में चचेरा ससुर ने बहू की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रुपी बगही गांव निवासी श्रीनिवास चौहान ने कल रात पारिवारिक कलह से तंग आकर अपनी झोपड़ी में आग लगा दी।

द्वारपति देवी जब अपने ससुर श्रीनिवास को समझाने गयी तब श्रीनिवास ने लोहे के रोड से उसकी पीटकर हत्या कर दी। आसपास के ग्रामीणों ने शोरगुल सुनकर आरोपी श्रीनिवास की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।सूत्रों ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !