नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स अभी घर में पैक हैं। कई दिनों से स्टार्स घर के बाहर नहीं गए हैं और अपने इवेंट, पार्टी आदि को मिस कर रहे होंगे। इसी बीच एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक फोटो शेयर की है, जो उन्होंने कार में ली है। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर एक्ट्रेस इस लॉकडाउन में कार में क्या कर रही हैं, क्या वो कहीं जाना चाहती हैं। सोनाक्षी की इस फोटो को देखकर तो लगता है कि सोनाक्षी लॉकडाउन का उल्लंघन करके कहीं जा रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।
उन्होंने कैप्शन में बताया कि उन्होंने यह फोटो पार्क की हुई कार में ली है यानी वो कार में बैठी थीं मगर कहीं गई नहीं। उन्होंने पहले की याद करते हुए यह तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘क्वारंटाइन डे 34: आज संडे सेल्फी जैसा महसूस करने के लिए पार्क हुई कार में बैठी।’ वहीं, एक्ट्रेस घर पर बोर हो रही हैं, जो उन्होंने तस्वीर शेयर कर बताया था। इसके अलावा एक्ट्रेस आर्ट में भी माहिर हैं, जो उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी से पता चल रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो आर्ट वर्क कर रही है और स्कैच बना रही हैं।
अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी हाल ही में दंबग सीरीज की दंबग-3 फिल्म में नज़र आई थीं। अब सोनाक्षी, अजय देवगन स्टारर फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नज़र आई थीं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन के साथ संजय दत्त, शरद खेलकर और प्रनिता सुभाष भी नज़र आएंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.