कठुआ : रावी दरिया से जम्मू कश्मीर दाखिल होने वाले लोगों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार पंजाब की ओर से लोग दरियाई मार्र्ग से जम्मू कश्मीर में दाखिल हो रहे हैं। सोमवार को सुबह भी करीब दस लोगों के समूह को पकडक़र पुलिस द्वारा लखनपुर पहुचंाया गया। यहां से उनकी स्क्रीनिंग के बाद उन्हें क्वारंटाइन को लेकर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। रावी दरिया पार कर आए बनी निवासी लोगों ने बताया कि वे विभिन्न जिलों के हैं जबकि पंजाब की ओर से उन्हें पंजाब पुलिस ने ही रास्ता बताया था कि दरियाई मार्ग से होकर वे अपने प्रदेश में जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने दरिया तो पार किया लेकिन आगे पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बता दें कि इससे पहले भी तीन सौ के करीब लोगों के छोटे छोटे समूह को पुलिस पकड़ चुकी है। लेकिन जिस तरह से लगातार प्रयास सीधे तौर पर हो रहे हैं वे भी ख्खतरे से खाली नहीं है। पुलिस या फिर प्रशासन को चाहिए कि अवैध तरीके से दाखिल होने के सिलसिले को बंद करवाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.