Local & National News in Hindi

नीति आयोग का अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, दफ्तर की बिल्डिंग दो दिन के लिए सील

62

केंद्र सरकार के सबसे अहम विभाग नीति आयोग (NITI Aayog) के दफ्तर तक कोरोना वायरस पहुंच गया है। इसकी जानकारी मिलते ही ही दफ्तर की बिल्डिंग को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है और किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। नीति आयोग के उप सचिव (प्रशासन) ने अजीत कुमार बताया कि नीति आयोग एक अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद इस बिल्डिंग को सैनिटाइज कर संक्रमणमुक्त करने के लिए दो दिनों के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

अजीत कुमार बताया कि इसके साथ ही सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 190 बढ़कर तीन हज़ार को पार कर 3108 पर पहुंच गई। मृतकों की संख्या 54 है। दिल्ली देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तीसरे नंबर पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.