रामकोट: उपजिला बिलावर की तहसील रामकोट में कोरोना महामारी के बीच लोग सोशल डिस्टैंस का ध्यान नहीं रख रहे हैं। बताते चलें कि जिला बिलावर की पंचायत अगली धार में हर रोज शाम के समय युवा पीढ़ी इस कोरोना महामारी के बीच रोजाना वालीबॉल की गेम खेलने के लिए इक_ी हो जाती है जिसके चलते यह सूचना रामकोट चौकी ऑफि सर यशपाल को भी दी गई थी, मगर पुलिस ने भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना था कि एक तो पूरे विश्वभर में लोग कोरोना महामारी के बीच लड़ रहे हैं तो दूसरी ओर यह लोग कानून की धज्जियां उड़ाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी संबंध में आज स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.