Local & National News in Hindi

Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; ऑपरेशन अभी भी जारी

56

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चला रही है इस बीच जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया है.

बताया जा रहा है कि सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के 2 से 3 आतंकियों को घेरकर पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर दी है. इस बीच सेना ने एक आतंकी को मार गिराया. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है.

जानकारी के मुताबिक किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. पूरे इलाकी की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. सेना के जवान चप्पे-चप्पे पर निगाह रखे हुए हैं ताकि आतंकि किसी भी कीमत पर बचकर निकल न पाए. हर आने जाने वाली गाड़ियों की भी तलाशी ली जा रही है.

उधमपुर जिले में आतंकी ढेर

वहीं आज (बुधवार, 4 फरवरी) ही उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को सेना ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया. ये आतंकी बसंतगढ़ में गुफा में छिपे थे जिन्हें सेना ने मार गिराया. सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त टीमें बीते मंगलवार 3 फरवरी) से ही इन आतंकियों का पीछा कर रही थीं.

घटनास्थल से हथियार बरामद

यह एनकाउंटर रामनगर के जाफर इलाके में हुआ जहां आतंकवादी छिपे हुए थे. इस दौरान सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें एक M4 कार्बाइन और एक AK-47 राइफल शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इस अभियान के दौरान पैराट्रूपर्स, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन की मदद ली गई ताकि गुफा में छिपे आतंकियों को निशाना बनाया जा सके.

भागने की फिराक में थे आतंकी

सेना के अधिकारी ने बताया कि जैश के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, शाम करीब साढ़े सात बजे आतंकवादियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद इलाके में फिर से गोलीबारी और जोरदार धमाके हुए.उन्होंने बताया कि इसके बाद घेराबंदी को और मजबूत करने के लिए पैराट्रूपर्स और श्वान दस्ते सहित सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को मौके पर भेजा गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !