Local & National News in Hindi

सामूहिक नमाज पढ़ने से रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल, 31 गिरफ्तार

49

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के बीच लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सामूहिक नमाज में शामिल होने जा रहे लोगों को रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव किया गया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तनाव को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, संभाजी मार्ग स्थित एक मस्जिद में करीब 100 लोग नमाज पढ़ने जा रहे थे। पुलिस ने पहले उन्हें रोका और लॉकडाउन का हवाला देकर अपने-अपने घर लौट जाने की अपील की। इस दौरान कुछ लोग भड़क गए। घायल पुलिसवालों को जिले के घाटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इनमें एक अधिकारी और दो कांस्टेबल हैं।

अचानक लोगों ने शुरू किया पथराव 

भीड़ ने अचानक से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया सूचना मिलने पर जब पुलिस का दल घटना की जांच करने पहुंचा तो लोग पत्थर फेंकने लगे। इस संबंध में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में लॉकडाउन तोड़ने, पुलिस के काम में बाधा डालने, पथराव करने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की जांच जारी है।

हावड़ा में लॉकडाउन का पालन करा रहे पुलिसकर्मियों पर हमला

वहीं समाचार एजेंसी ए बंगाल के हावड़ा में मंगलवार को पुलिसकर्मियों पर उस समय हमला किया गया जब वे लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिले के एक रेड जोन में गए थे। भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने पुलिस वालों पर पत्थर फेंके। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ भी की गई।

ANI

@ANI

: A crowd, which had gathered at a market place in Tikiapara of Howrah today – defying the lockdown, attacked Police personnel & pelted stones at them when they asked the crowd to return to their homes. 2 police personnel injured. (Video source: Amateur video)

एम्बेडेड वीडियो

2,718 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हावड़ा में टिकियापारा के एक बाजार में काफी भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान वहां पर लॉकडाउन का खुला उल्लंघन हो रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.