नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 30 हजार के पास पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना महामारी से देश में अब तक 937 लोगों की जान गई है और 29,974 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें पिछले चौबीस घंटे में सामने आए 1,594 नए मामले और 51 मौतें भी शामिल हैं
महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे के बाद औरंगाबाद जिला कोरोना वायरस का केंद्र बनते जा रहा है। चौबीस घंटे के भीतर संक्रमितों की संख्या दोगुना से भी ज्यादा हो गई है। सोमवार को यहां कुल 53 मरीज थे, मंगलवार को यह संख्या 105 हो गई।
अहमदाबाद में तीन तीन डॉक्टर संक्रमित
गुजरात में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण की चपेट में स्वास्थ्यकर्मी भी आ रहे हैं। मंगलवार को अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल के तीन डॉक्टर भी कोरोना से संक्रमित पाए गए। नगर निगम द्वारा संचालित इस अस्पताल में कोरोना से संक्रमित पांच सौ से ज्यादा मरीज भर्ती हैं।
उत्तर प्रदेश में दो हजार के पार पहुंचा आंकड़ा
उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 2,043 हो गई है। दो हजार से ज्यादा संक्रमितों वाला देश का सातवां राज्य बन गया है उत्तर प्रदेश। मंगलवार को 57 नए मामले सामने आए। इसमें गौतमबुद्धनगर में सामने आए पांच मामले भी शामिल हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 134 हो गई है। राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में गौतमबुद्धनगर, आगरा और लखनऊ प्रमुख हैं।
तमिलनाडु और आंध्र में स्थिति गंभीर
दक्षिण भारत के राज्यों में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में संक्रमण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। तमिलनाडु में और 121 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या दो हजार को पार कर 2,058 हो गई है। जबकि आंध्र प्रदेश में 82 नए मामले सामने आए हैं और आंकड़ा 1,259 पर पहुंच गया है। इन दो राज्यों के अलावा कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में हालात काबू में हैं। कर्नाटक में 11 नए केस मिले हैं और अब तक सामने आए मरीजों की संख्या 523 हो गई है। इसमें से 207 लोग ठीक भी हो चुके हैं। तेलंगाना में और छह मरीज मिले हैं और संख्या 1009 हो गई है। केरल में चार नए केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 485 हो गई है। तीन सौ ज्यादा मरीज अब तक ठीक भी हो चुके हैं। आंध्र प्रदेश राजभवन के चार कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कोरोना जांच कराई थी, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
पश्चिम बंगाल में बढ़ने लगे केस
पश्चिम बंगाल में भी तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को 28 मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 663 पर पहुंच गई। दो लोगों की मौत भी हुई है।
जम्मू-कश्मीर में 19 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में भी 19 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हो गई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 565 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है। बहुत दिनों के बाद लद्दाख में भी दो नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है।
देश में कुल संक्रमित
राज्य संक्रमित
महाराष्ट्र – 8,590
गुजरात – 3,548
दिल्ली – 3,108
राजस्थान – 2,262
मध्य प्रदेश – 2,305
तमिलनाडु – 2,058
उत्तर प्रदेश – 2,043
आंध्र प्रदेश – 1,259
तेलंगाना – 1009
बंगाल – 663
जम्मू-कश्मीर – 565
कर्नाटक – 523
केरल – 485
पंजाब – 331
हरियाणा – 301
बिहार – 345
ओडिशा – 111
झारखंड – 104
उत्तराखंड – 52
हिमाचल प्रदेश – 41
छत्तीसगढ़ – 37
असम – 37
अंडमान-निकोबार – 33
चंडीगढ़ – 27
लद्दाख – 22
मेघालय – 12
गोवा – 7
पुडुचेरी – 4
मणिपुर – 2
त्रिपुरा – 2
मिजोरम – 1
नगालैंड – 1
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.