Bhopal Kinner Dispute: भोपाल में किन्नरों के दो गुटों के बीच ‘वर्चस्व की जंग’; इलाके को लेकर जमकर हंगामा, कलेक्ट्रेट का किया घेराव
भोपाल : किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. किन्नरों के एक गुट ने एकजुट होकर भोपाल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. इस गुट ने दूसरे गुट पर धर्म परिवर्तन करने के आरोप लगाए. इस किन्नर गुट का कहना है कि उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला जा रहा है. वहीं, दूसरे गुट ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि किन्नर में कोई जाति व धर्म नहीं होता.
किन्नर काजल ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप
मंगलवार को किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास के नेतृत्व में सैकड़ों किन्नरों ने कलेक्ट्रेट घेराव किया और शिकायत दर्ज कराई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विशेष वर्ग के किन्नर उन्हें टारगेट कर रहे हैं. किन्नर काजल ठाकुर ने कहा “किन्नर गुरु सुरेया नायक बोल रही हैं कि वह मरवा देंगी जैसे निशातपुरा थाने मे बरखा को मरवाया था. सुरेया मरवा दें, कटवा दें लेकिन हम धर्म परिवर्तन नहीं करेंगें. हमने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है.”
किन्नर गुरु सुरैया ने आरोपों को नकारा
वहीं, किन्नर समुदाय की प्रमुख सुरैया नायक ने आरोपों को पूरी तरह खारिज करते कहा “उन्होंने भोपाल में किन्नर समाज की कमान सनातनी किन्नरों को सौंप दीहै. वह लंबे समय से भोपाल में किन्नर समुदाय की प्रमुख रही हैं, लेकिन यह पहला अवसर है, जब उनके सामने धर्मांतरण जैसे गंभीर आरोप लगे हैं.”
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.