Karnal News: करनाल में ‘शातिर’ चोर का अंत! कपड़ों में सामान छिपाकर उड़ा ले जाता था माल, चौथी बार स्टोर में घुसते ही दबोचा
करनाल : करनाल के रेलवे रोड इलाके में स्थित एक स्टोर में चोरी की कोशिश करते हुए एक शातिर चोर रंगे हाथों पकड़ लिया गया। चोर स्टोर में ग्राहक बनकर दाखिल हुआ और अंदर ही अंदर सामान चोरी करने लगा। स्टाफ को पहले से शक होने के कारण उसकी हर हरकत पर नजर रखी जा रही थी। जैसे ही चोर ने सामान कपड़ों के अंदर छुपाया, स्टाफ ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
आरोपी का नाम अश्विनी उ भाटिया है और वह करनाल का रहने वाला है। करनाल के रेलवे रोड स्थित मॉर स्टोर स्टाफ ने बताया कि पकड़ा गया चोर कोई नया नहीं था। इससे पहले भी वह इसी स्टोर में तीन बार चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। हर बार वह कपड़ों के नीचे बनाई गई खुफिया जगह में सामान छुपाकर बाहर निकल जाता था। उसकी गतिविधियां स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो चुकी थीं, लेकिन पहचान साफ न होने के कारण वह बचता रहा। फिलहाल इस मामले में स्टोर कर्मचारी अब कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है, पकड़ा गया आरोपी एक महीना पहले टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया घूम कर आया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.