Jharkhand Tourism: नेतरहाट का मैग्नोलिया पॉइंट और उसकी अधूरी प्रेम कहानी, जहाँ आज भी थमती हैं धड़कनें
लातेहारः अपनी खूबसूरत वादियों के लिए विख्यात नेतरहाट एक अमर प्रेम का गवाह भी है. नेतरहाट की आबोहवा में प्रेम, विरह, वेदना और बलिदान की एक ऐसी अमर कहानी की मधुर गूंज सुनाई देती है, जिसने प्रेम को अमर कर दिया था. नेतरहाट के मैग्नोलिया पॉइंट पर जाने वाले पर्यटक आज भी उस अमर प्रेम की कसक को महसूस करते हैं.
मैग्नोलिया को खुली वादियों में घूमना काफी पसंद था
दरअसल नेतरहाट के मैग्नोलिया पॉइंट के बारे में एक बात प्रचलित है कि यहां एक अंग्रेज गवर्नर की बेटी ने अपने चरवाहे प्रेमी के विरह में अपनी जान दे दी थी. बात उस समय की है जब यहां अंग्रेजों का शासन हुआ करता था. नेतरहाट की खूबसूरती और यहां का सुहाना मौसम अंग्रेजों को खूब भाता था. एक अंग्रेज गवर्नर यहां आकर अक्सर रहा करता था. एक बार उसकी बेटी भी अपने पिता के साथ नेतरहाट आई थी. गवर्नर की बेटी का नाम मैग्नोलिया था. मैग्नोलिया को अपने घोड़े पर सवार होकर खुली वादियों में घूमना काफी पसंद था. वह अक्सर अपने घोड़े पर सवार होकर दूर तक घूमने चली जाती थी.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.