Local & National News in Hindi

Punjab Police Success: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 22 किलो हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

27

फिरोजपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी के दिशा निर्देशों अनुसार जिला फिरोजपुर में एसएसपी सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों अनुसार चलाए गए युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत सीआईए स्टाफ जीरा की पुलिस ने इंचार्ज गुरमीत सिंह के नेतृत्व में 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 22 किलो 295 ग्राम हेरोइन, 2 लाख 5 हजार रुपए की ड्रग मनी,  2 ग्लोक पिस्टल, मैगजीन , 9 एम एम के 2  जिंदा कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह नशा तस्कर हरियाणा नंबर की कार में हेरोइन और हथियार लेकर आ रहे थे।

यह जानकारी देते हुए डीआईजी फिरोजपुर रेंज श्री स्नेहदीप शर्मा ने आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बताया कि एसएसपी सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू की ओर से जिला फिरोजपुर में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और जब सीआईए स्टाफ जीरा की पुलिस इंचार्ज गुरमीत सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि प्रताप सिंह पुत्र सरवन सिंह वासी गांव किलचे (फिरोजपुर ), जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र करनैल सिंह वासी गांव अरनीवाला (जिला फाजिल्का), मलूक सिंह पुत्र सोहन सिंह वासी  गंधू किलचा (जिला फिरोजपुर) और किरण दीप सिंह उर्फ दीप पुत्र सुरजीत सिंह वासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी फिरोजपुर शहर हेरोइन तस्करी का काम करते हैं और पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा कर आगे सप्लाई करते हैं जिन्होंने पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन द्वारा हेरोइन की बड़ी खेप मंगवाई है तो सीआईए इंचार्ज गुरमीत सिंह , एएसआई अंग्रेज सिंह और उनकी पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए नामजद चारो नशा तस्करों को हरियाणा नंबर की एक कार में आते हुए काबू किया गया जिनसे तलाशी लेने पर 2 किलो 717 ग्राम हे, पिस्टल, मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि इस संबंधी थाना सदर फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जब पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्करों  से पूछताछ की गई तो तस्कर प्रताप सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने 19 किलो 578 ग्राम और हेरोइन बरामद की।  श्री स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि इस नशा तस्करी वाले गिरोह से कुल 22 किलो 295 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है । उन्होंने बताया कि पुलिस के इस ऑपरेशन में बीएसएफ की 99 बटालियन ने फिरोजपुर पुलिस को पूरा सहयोग दिया है।

डीआईजी और एसएसपी फिरोजपुर ने बताया कि तस्कर मलूक सिंह के खिलाफ पहले भी 11 किलो हेरोइन बरामदगी का और 3 अन्य मुकदमे मुकदमा दर्ज है और पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किए जा रहे हैं और इससे पहले यह पाकिस्तान से और कितनी हेरोइन मंगवा चुके हैं और कहां-कहां पर सप्लाई कर चुके हैं ? तथा इस गिरोह के किन  बड़े बड़े नशा तस्करों के साथ संबंध है ? इस संबंधी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।  डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने कहा कि फिरोजपुर पुलिस की युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत यह बहुत बड़ी सफलता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.