Local & National News in Hindi

Hisar Crime News: हिसार में पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, हथियार के साथ पकड़ी गई महिला

31

हिसार : हिसार के उकलाना थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां पुलिस ने एक महिला को अवैध हथियार और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला अपने पति की हत्या की साजिश रच रही थी। इसी उद्देश्य से उसने अपने दोस्त से अवैध हथियार मंगवाया था। पुलिस अब महिला के दोस्त की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसे देसी कट्टा कहां से मिला।

पति से चल रहा था मनमुटाव

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिठमड़ा निवासी सुमन अपने पति से मनमुटाव के चलते उसे नुकसान पहुंचाने की फिराक में घूम रही है और उसने दोस्त के माध्यम से अवैध असला मंगवाया है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी महिला को काबू कर कब्जे से अवैध हथियार व दो कारतूस बरामद किए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !