Local & National News in Hindi

अनंतनागः सैनिकों के ऑपरेशन से डरे आतंकी, 2 की मिली लाशें

0 38

अनंतनागः  दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने अनंतनाग के एक गांव में सभी निकास मार्गाें को सील कर संयुक्त तलाश अभियान शुरु किया। इस दौरान जब सुरक्षा बल के जवान गांव के एक खास इलाके की ओर बढ़ रहे थे तो वहां पहले से छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरु कर दी।

सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरु हो गयी। इस मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गये और दोनों के शव बरामद कर लिये गये हैं। इसके बाद जब सुरक्षा बल के जवान इलाके की तलाशी ले रहे थे तब वहां पहले से छिपे आतंकवादियों ने फिर से गोलीबारी शुरु कर दी। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।

इस बीच अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गयी है। किसी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए मुठभेड़ स्थल के आसपास भारी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा बलों तथा राज्य पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !