Local & National News in Hindi

खुफिया जानकारी के बाद अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़

0 49

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ शुरु हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के अचबल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरु किया था।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोली चलाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारी ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.