नालंदा। नालंदा के थरथरी स्थित बिगहा पर गांव में छठ के अवसर पर धर्म की दीवार (Wall of Religion) टूटती दिखी। वहां घाट पर सुल्तान मियां की पत्नी सनम ने भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया। सनम पटना की रहने वाली हैं। उनका घर पटना में आर ब्लॉक चौराहा के पास है। बताया गया कि सनम ने संतान प्राप्ति की कामना को लेकर छठ व्रत किया है।
मुस्लिम महिला ने किया छठ
नालंदा के थरथरी के बिगहा पर गांव में छठ घाट पर पटना के सुल्तान मियां की पत्नी सनम ने सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। सनम का घर पटना के आर ब्लॉक चौराहा के पास है। छठ करने के लिए वे अपनी बहन के घर नालंदा आई हैं। छठ व्रत में उनकी आस्था को देखकर लोगों ने उन्हें हर तरह से सहयोग किया।
संतान प्राप्ति की कामना
बताया गया कि सनम ने संतान प्राप्ति की कामना को लेकर छठ व्रत किया। सनम ने बताया कि उन्होने इसी साल से छठ व्रत की शुरुआत की है। इसमें घर-परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। स्वजनों ने उम्मीद जताई कि छठी माई की कृपा से सनम की मन्नत अवश्य पूरी होगी।