New Year
Breaking
माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग 'आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा', राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जो... वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत...PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घो... बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा 28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा

रूस के कामचटका में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

Whats App

मास्को। रुस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 5.2 तीव्रता के साथ भूंकप के झटके महसूस किए गए। रूसी एकेडमी ऑफ साइंसेज (GS RAS) के भूगर्भीय सर्वेक्षण की क्षेत्रीय शाखा ने इसकी जानकारी दी। भूकंप का केंद्र 40 किलोमीटर (24.8 मील) की गहराई पर स्थित था, 175 किलोमीटर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर( Petropavlovsk-Kamchatsky) पर ये झटके महसूस किए गए।

भूकंप के कारण होने वाली किसी भी क्षति या पीड़ितों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कोई सुनामी चेतावनी घोषित नहीं की गई है। कामचटका एक भूकंपीय सक्रिय क्षेत्र में स्थित है जिसे रिंग आफ फायर के के रूप में जाना जाता है, जहां पर नियमित रूप से भूकंप आते रहते हैं। प्रायद्वीप का पूर्वी तट तीन टेक्टोनिक प्लेटों – ओकॉट्स्क, प्रशांत और उत्तरी अमेरिकी लोगों की सीमा के साथ स्थित है।

बता दें कि बीते दिन जापान में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया कि हीरारा से 163 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सिन्‍हुआ के हवाले से बताया है कि भूकंप का केंद्र 23.739 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 126.424 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे एक दिन पहले भी एक दिन पहले ही निकारागुआ के तट के समीप प्रशांत महासागर में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान सर्वेक्षण संस्थान के अनुसार स्थानीय समयानुमसार रात में 12 बजकर 25 मिनट पर यह भूकंप आया। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र मासाचापा नामक स्थान से 64.1 किलोमीटर दक्षिण में 35 किलोमीटर की गहराई में था।

Whats App

वहीं अभी पिछले महीने ही जापान में सात तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 32 लोग घायल हो गए थे जबकि टोक्यो क्षेत्र में ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई थीं। मालूम हो कि सन 2011 में 11 मार्च को नौ तीव्रता के भूकंप ने पूर्वोत्तर जापान को तबाह कर दिया था। जिसके बाद आई सुनामी में 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी जबकि करीब पांच लाख लोग विस्थापित हुए थे। इस त्रासदी को 10 साल हो गए हैं लेकिन 40 हजार लोग फुकुशिमा के आसपास अब भी घरों में लौट नहीं पाए हैं।

माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात     |     नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल     |     दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग     |     ‘आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा’, राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी     |     वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत…PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा     |     बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा     |     28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ     |     इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म     |     बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा     |     शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374