New Year
Breaking
माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग 'आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा', राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जो... वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत...PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घो... बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा 28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा

बिहार में राजद नेता का विवादास्पत बयान, सावरकर ने कराया देश का बंटवारा; जिन्ना स्वतंत्रता सेनानी

Whats App

 पटना : बिहार में जिन्ना पर राजनीति गर्म होती जा रही है। कांग्रेस नेता के बाद अब लालू प्रसाद यादव की पार्टी के पूर्व मंत्री रहे श्याम रजक ने जिन्ना की तारीफ की है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता खालिद अनवर के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने भी मो. अली जिन्ना की तारीफ की है। बिहार के पूर्व मंत्री श्याम ने देश की आजादी में जिन्ना के बड़े योगदान की चर्चा करते हुए कहा है कि वह देश के विभाजन के पक्ष में नहीं थे। जिन्ना की तारीफ के क्रम में श्याम रजक ने सावरकर पर हमला करते हुए उन्हें देश का बंटवारा करने वाला बता दिया। कहा कि सावरकर का मकसद भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का था। उनके जैसे लोगों ने ही देश को तोड़ा है।

इसके पहले जिन्ना के मुद्दे पर शुक्रवार को भाजपा और जदयू के दो नेताओं में बयानबाजी हुई थी। जदयू के विधान पार्षद खालिद अनवर ने जिन्ना की तारीफ करते हुए उन्हें बड़ा देशभक्त बताया था। इसपर भाजपा नेता एवं बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि जिन्हें जिन्ना से प्रेम था, वे 1947 में ही पाकिस्तान चले गए थे। अभी भी कुछ लोग बचे हैं। उन्हें भी चले जाना चाहिए।

बता दें कि शुक्रवार को एमएलसी खालिद अनवर ने कांग्रेस पर देश का बंटवारा कराने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शुरू से समाज में बंटवारा करा सत्ता में रहना चाहती थी। खालिद ने कहा था कि नेहरू ने खुद प्रधानमंत्री बनने के लिए देश अलग कर दिया था। कहा कि आजादी की लड़ाई में जिन्ना की सबसे बेहतरीन भूमिका थी। इस पर बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा था कि देश के आजाद होने के बाद महात्मा गांधी को पसंद करने वाले और भारत माता की जय करने वाले हिंदुस्तान में रह रहे हैं। जिन्ना समर्थक देश के आजाद होने के बाद ही हिंदुस्तान से पलायन कर गए। कुछ लोग अभी बच गए, उन्हें पाकिस्तान जाने के लिए स्वतंत्रता है।

माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात     |     नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल     |     दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग     |     ‘आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा’, राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी     |     वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत…PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा     |     बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा     |     28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ     |     इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म     |     बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा     |     शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374