नई दिल्लीः मोदी सरकार ने भारी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई है। सरकार बनाने से पहले भी मोदी सरकार तीन तलाक बिल लागू करने की बात करती रही है। अब जीतने के बाद सरकार में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में भारी हंगामे के बीच तीन तलाक बिल पेश किया। तीन तलाक बिल का कांग्रेस द्वारा विरोध किया गया। वहीं औवैसी ने भी तीन तलाक बिल पर सरकार को घेरा। औवेसी, कांग्रेस समेत विपक्ष ने इस बिल पर वोटिंग की बात कही। वहीं कानून मंत्री ने कहा कि ये बिल इंसाफ- इंसानियत से जु़ड़ा बिल है, इसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नारी की गरीमा का सवाल है, इसलिए इसपर सियासत न की जाए। बता दें कि इस बिल के तहत अगर कोई पुरष अपनी पत्नी को तीन तलाक देता है तो उसे 3 साल की सजा होगी।