Local & National News in Hindi

PM मोदी से मिले केजरीवाल, कहा- मोहल्ला क्लिनिक और स्कूल देखने जरुर आईए

0 57

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच संसद भवन में मुलाकात हुई। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच राजधानी दिल्ली को लेकर बात हुई। और अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लोकसभा जीत के लिए बधाई दी। इसी के साथ केजकरीवाल ने पीएम मोदी से कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। दिल्ली के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार को दोनों को मिलकर काम करना चाहिए। केजरीवाल ने उम्मीद जताते हुए कहा कि केंद्र और दिल्ली एक साथ मिलकर काम करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने का न्योता भी दिया और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार ने शानदार काम किया है। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 94 परसेंट रहा है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों को अगर प्रधानमंत्री देखेंगे तो उनका मनोबल बढ़ेगा। अरविंद केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक और पॉलीक्लिनिक देखने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया और कहा कि प्रधानमंत्री आएंगे तो उनको अच्छा लगेगा। अरविंद केजरीवाल का कहना था कि दिल्ली के कानून-व्यवस्था के बारे में कोई बातचीत प्रधानमंत्री से नहीं हुई है।

अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दिल्ली में जो पानी एलोकेशन हुआ था वह 1994 में हुआ था। उसके बाद दिल्ली की आबादी दोगुनी हो गई है। उस वक्त दिल्ली की आबादी कम थी, जब पानी दिया गया था इसलिए दिल्ली में पानी की समस्या है पानी की कमी है। यमुना में जो पानी बह जाता है उसका पूरी योजना हमारे पास है। यमुना के दोनों तरफ लेक बनाई जाए पानी स्टोर किया जाए. इससे पूरे साल दिल्ली वालों को पानी की परेशानी नहीं होगी। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अभी बरसात में 1 महीने का समय है तो इस वक्त कुछ किया जा सकता है, ताकि दिल्ली वाले परेशानी से बच सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !