New Year
Breaking
कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक य... पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका

सम्राट पृथ्वीराज चौहान के साहस और बलिदान की गाथा…आ गया अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का टीजर, जानें- कब आएगी फिल्म?

Whats App

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की दिवाली रिलीज सूर्यवंशी सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। और अब, उनकी अगली फिल्म पृथ्वीराज की रिलीज की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिसके तहत सोमवार को फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया गया। अक्षय की इस फिल्म का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है।

पृथ्वीराज की कहानी भारतीय इतिहास के पन्नों से निकली है। निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है, जो टीवी पर धारावाहिक चाणक्य और बड़े पर्दे पर पिंजर जैसी फिल्म के लिए विख्यात हैं। पृथ्वीराज, अक्षय कुमार की पहली हिस्टोरिकल फिल्म है। वहीं, डॉ. द्विवेदी की पहली बिग बजट और स्टार कास्ट वाली फिल्म है।

टीजर में फिल्म के सभी मुख्य किरदारों को इंट्रोड्यूस किया गया है। हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के लिए रोल में अक्षय कुमार, संयोगिता के किरदार डेब्यूटेंट मानुषी छिल्लर, कवि चंदबरदाई के रोल में सोनू सूद हैं। हालांकि, संजय दत्त के किरदार को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आयी है।

Whats App

टीजर की शुरुआत जंग के मैदान से होती है। वॉइसओवर आता है- जिसके पीछे सौ सिर, सौ सामंत, वचन और वतन के लिए सिर कटाने को तैयार हों, वो सम्राट पृथ्वीराज चौहान होता है। इस लाइन के बाद अक्षय कुमार की पृथ्वीराज के किरदार में युद्ध भूमि में म्यान से तलवार खींचते हुए एंट्री होती है। ऐसी कुछ और भी लाइंस सुनाई देती हैं- सभी सलामी के लिए तैयार हों, हिंदुस्तान का शेर आ रहा है। संजय दत्त, सोनू सूद, मानुषी छिल्लर अपने-अपने किरदारों में दिखते हैं। वॉइस ओवर के साथ पृथ्वीराज के राज्य और युद्धभूमि के दृश्य इंटरसेक्ट होते रहते हैं।

फिल्म का लेखन भी डॉ. द्विवेदी ने किया है। टीजर के दृश्यों से लगता है कि कहानी का मुख्य हिस्सा पृथ्वीराज और संयोगिता की प्रेम कहानी पर आधारित है। हालांकि, वॉइस ओवर से साफ हो जाता है कि मेकर्स फिल्म के जरिए सिर्फ प्रेम कहानी दिखाने वाले नहीं हैं, सम्राट पृथ्वीराज चौहान की धर्म के लिए लड़ाई भी कथ्य का प्रमुख हिस्सा हो सकता है। पृथ्वीराज का निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया है। फिल्म अगले साल 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी     |     नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश     |     वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव     |     जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले     |     देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी     |     हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं     |     भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक यूनिट     |     पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत     |     विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा     |     गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374