New Year
Breaking
कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक य... पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका

सड़क हादसे में सुशांत सिंह राजपूत के 6 रिश्तेदार समेत 8 की मौत

Whats App

*पटना से दाह संस्कार से वापसी के समय पिपरा के पास कार-ट्रक में भीषण भिड़ंत

पटना l जमुई में सुबह-सुबह हुए एक बड़े सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जिनमे से 6 लोग दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार थे। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग पटना से एक दाह संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई और 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुशांत के जिन 6 रिश्तेदारों की हादसे में मौत हुई है, उसमें हरियाणा में एडीजीपी ओपी सिंह के बहनोई, दो भांजे व दो अन्य रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हादसा सुबह 6 बजे के करीब हलसी थाना क्षेत्र में सिकंदरा-शेखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पिपरा गांव के पास हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार जमुई के खैरा प्रखंड के नौडीहा के कुछ लोग एक दाह संस्कार के लिए पटना गए हुए थे। वापसी के वक्त पिपरा गांव के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहनों की टक्कर आमने-सामने हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 8 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों व घायलों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।

कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी     |     नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश     |     वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव     |     जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले     |     देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी     |     हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं     |     भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक यूनिट     |     पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत     |     विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा     |     गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374