जबलपुर में संभ्रांत परिवार की महिलाओं को रास नहीं आ रहा संस्कारधानी का सौंदर्य, उखाड़ लिए कीमती पौधे

जबलपुर। शहर को खूबसूरत बनाने नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा सड़क, चौराहे और फुटपाथों के किनारे रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। ताकि शहर सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल रहे। लेकिन नगर निगम के इन प्रयासोें को शहर के नागरिक ही पलीता लगा रहे हैं। इसमें पढ़े-लिखे संभ्रांत परिवार के लोग भी पीछे नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें कटंगा ग्वारीघाट रोड के किनारे लगाए गए पौधों को कार से उतरी दो महिलाएं चोरी कर ले गईं। चौराहे पर लगे सीसीटीवी में उनकी ये करतूत कैद हो गई। ये वीडियो शहर में जब वायरल हुआ तो नगर निगम भी वीडियो में महिलाओं की हरकत देख दंग रह गया। जैसे-तैसे नगर निगम के उद्यान विभाग ने पौधे ले जाने वाली महिलाओं की जानकारी जुटाई और अब उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहा है।
11 नवंबर की रात 10 बजे दिया कारनामे को अंजाम-सीसीटीवी में कैद पौधे ले जाने का मामला 11 नवंबर 2021 की रात करीब 10 बजकर 12 मिनट का है। जिसमें एक काले रंग की कार कंटगा रोड पर आगे जाकर खड़ी हो गई। पीछे से लाल और काले गाउन में उतरी दो महिलाओं में से काला गाउन पहनी महिला ने फुटपाथ पर लगे पौधों को उठा कर ले जाते हुए दिख रही है। दूसरी महिला भी साथ में हैं। फिर दोनों कार में बैठी और कार आगे बढ़ गई।संभ्रात परिवार की है महिलाएं- चुपके से पौधे ले जाने वाली महिलाओं के पहनावे और रहन-सहन को देखते हुए संभ्रात परिवार की लग रही है। नगर निगम ने भी जब जानकारी जुटाई तो पता चला दोनों महिलाएं संभ्रात परिवार की ही है। अब नगर निगम उन्हें नोटिस जारी कर आर्थिक दंड वसूलने के साथ ही नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कह रहा है।
पंचसोटिका का है पौधा, एक की कीमत 300 रुपये- पंचसोटिया के हैं पौधे- 70 पौधे नगर निगम ने फुटपाथ पर लगाए थे।

– 4 पौधे महिलाओं द्वारा ले जाया बताया जा रहा है- 300 रुपये है एक पौधे की कीमत
– वायरल वीडियो के आधार पर महिलाओं द्वारा कंटगा रोड से पौधे ले जाने की जांच कराई गई है। महिलाओं का सुराग मिल गया है अब उन्हें नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
आदित्य शुक्ला, उद्यान अधिकारी नगर निगम