Breaking
पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर नक्सल प्रभावित बस्तर में वोटिंग शुरू, मतदाताओं में गजब उत्साह, 5 बजे से लगी लंबी कतारें धर्म परिवर्तन के लिए नहीं मानी तो दी ऐसी यातनाएं कि सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे कमलनाथ और नकुलनाथ ने किया मतदान, पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी ये बड़ी बात... देवरिया की लुटेरी दुल्हन! दूल्हे के परिवार संग की शॉपिंग, फिर सारा सामान लेकर हुई फरार पप्पू यादव बीजेपी के एजेंट, पूर्णिया की सभा में तेजस्वी यादव ने बोला हमला भिंड में बड़ा हादसा, दो बाइक में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गए दोनों सवार

मनी प्लांट को इस दिशा में लगायें  

Whats App

मनी प्लांट को वास्तु शास्त्र में काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से धन और सुख-समृद्धि आती है लेकिन घर में मनी प्लांट रखने के दौरान कुछ बातों का विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए, वरना मनी प्लांट का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। आइए जानते हैं कि मनी प्लांट से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे इस सकारात्मक पौधे का पूरा लाभ मिल पाए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने के लिए आग्नेय कोण यानि दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे उचित मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिशा में पौधा लगाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
साथ ही माना जाता है कि घर में मनीप्लांट को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह दिशा सबसे नकारात्मक प्रभाव वाली मानी गई है।
आग्नेय कोण का प्रतिनिधि शुक्र है, जो कि बेल और लता वाले पौधों का भी कारक है और ईशान कोण का प्रतिनिधि देवगुरु बृहस्पति माना गया है। बृहस्पति व शुक्र में शत्रु का संबंध होता है इसलिए जीवन में इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
वैसे ही घर के बाहर मनीप्लांट कभी नहीं लगाना चाहिए, वास्तु शास्त्र के अनुसार मनीप्लांट घर के अंदर किसी बोतल या गमले में लगा सकते है। साथ ही इस पर धूप नहीं पड़नी चाहिए।
मनी प्लांट हरा-भरा रहना चाहिए, इसके पत्तों का मुरझाना, पीला या सफेद हो जाना अशुभ होता है। इसलिए खराब पत्तों को तुरंत हटा देना चाहिए।
मनी प्लांट को पानी में रखना चाहिए और हर सप्ताह इसके पानी को बदल देना चाहिए।
मनी प्लांट एक बेल है, इसलिए इसे ऊपर की ओर चढ़ाना चाहिए। जमीन पर फैला हुआ मनी प्लांट वास्तु दोष को बढ़ाता है।

पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर     |     नक्सल प्रभावित बस्तर में वोटिंग शुरू, मतदाताओं में गजब उत्साह, 5 बजे से लगी लंबी कतारें     |     धर्म परिवर्तन के लिए नहीं मानी तो दी ऐसी यातनाएं कि सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे     |     कमलनाथ और नकुलनाथ ने किया मतदान, पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी ये बड़ी बात…     |     देवरिया की लुटेरी दुल्हन! दूल्हे के परिवार संग की शॉपिंग, फिर सारा सामान लेकर हुई फरार     |     पप्पू यादव बीजेपी के एजेंट, पूर्णिया की सभा में तेजस्वी यादव ने बोला हमला     |     भिंड में बड़ा हादसा, दो बाइक में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गए दोनों सवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374