Local & National News in Hindi

Motion Poster: मेंटल है क्या का नया मोशन पोस्टर सस्पेंस के साथ-साथ डर से भी है भरा हुआ

0 53

बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जो अपनी खूबसूरत अदाओं और हाॅट लुक से सबकाे दीवाना बनाती हैं, इन दिनों अपनी नई फिल्म मेंटल है क्या के साथ एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बताते चलें कि फिल्म में उनका एक के बाद एक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसे कि आप जानते ही होंगे कि फिल्म अपने टाइटल की वजह से विवादों में भी चल रही है, इसके अलावा फिल्म को लेकर हाइप बनना शुरू हो गया है। एक के बाद एक फिल्म के मोशन पोस्टर्स जारी किए जा रहे हैं, फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर जारी किया गया है जिसमें फिल्म में कंगना का रोल कैसा है इसके बारे में क्लू मिल रहा है।

52 people are talking about this
जारी किए गए मोशन पोस्टर में कंगना रनौत बाथटब में बैठी नजर आ रही हैं और उनके हाथ में चाकू भी है। तस्वीर भरपूर सस्पेंस के साथ परोसी गई है, पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है- क्या वो बिना किसी बात के ही निष्कर्ष पर पहुंच रही है। इस पोस्टर को जारी करने का मकसद फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुक्ता को बढ़ाना है, और फिल्म इस सिलसिले में सफल होती भी नजर आ रही है। इससे पहले एक और पोस्टर जारी किया गया था जिसमें राजकुमार राव भी नजर आए थे, इसमें इस बात की जानकारी भी दी गई थी कि फिल्म का ट्रेलर किस दिन रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो ये मूवी पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी, मगर पेंडिंग वर्क के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे के लिए शिफ्ट कर दिया गया। अब फिल्म 26 जुलाई को रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्देशन प्रकाश कर रहे हैं, जबकी इसकी कहानी कनिका ढिल्लो ने लिखी है। इन दोनों कालाकार के अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल और अमायरा दस्तूर भी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !