New Year
Breaking
कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक य... पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका

दिल्‍ली के दोस्‍त ने नवादा में साली से करवा दी शादी, एक सप्‍ताह बाद कमरे से निकला दूल्‍हा तो हुआ ऐसा

Whats App

नवादा। छठ पूजा के दौरान नवादा के एक युवक को गया में बंधक बनाकर जबरन शादी कराने का मामला प्रकाश में आया है। युवक के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित युवक ने मंगलवार को नवादा नगर थाना पहुंच कर आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित युवक गुड्डू कुमार नगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी उमाकांत प्रसाद का पुत्र है। शादी गया के जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के सरबहना गांव में शंभु प्रसाद की पुत्री रानी कुमारी के साथ कराई गई। एक सप्ताह तक युवक को कमरे में बंद रख कर उसे काफी प्रताड़ित किया गया। परीक्षा देने का बहाना बनाकर युवक वहां से भाग कर अपने गांव आया।

छठ पूजा के लिए फल पहुंचाने गया सरबहना

युवक ने बताया कि वह गुजरात के वापी स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दीवाली में वह दिल्ली अपने रिश्तेदार (मौसा) के पास गया था। दिल्ली में उसके मौसा फल बेचने का काम करते हैं। पास में ही लड़की का बहनोई भी फल बेचता है। वहीं पर उससे संबंध हुआ। नवादा आने के क्रम में लड़की के बहनोई ने छठ पूजा के लिए सरबहना में फल पहुंचाने का अनुरोध किया। जिसपर वह दिल्ली से फल लेकर नवादा आया। छठ पूजा की वजह से वह वहीं ठहर गया।

Whats App

अस्ताचलगामी अर्घ्यदान के दिन करवाई गई शादी

युवक ने बताया कि 10 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्यदान के बाद रात में वह लड़की के भाई के साथ कमरे में सोया हुआ था। देर रात तकरीबन दो बजे दस की संख्या में गमछे से चेहरा ढके लोग पहुंचे और उसे उठाया। फिर दूसरे कमरे में ले जाकर लड़की की मांग में जबरन सिंदूर डलवा दिया। इस दौरान उसने काफी विरोध किया। जिसपर उसके साथ मारपीट की गई। सिंदूर डलवाने के दौरान उन लोगों ने वीडियो भी बनाई और लड़की के साथ रहने का दबाव बनाया।

लड़की को भी उसके घरवालों ने धमकाया

युवक ने बताया कि लड़की को भी उसके घर वालों ने खूब धमकाया। बातचीत करने पर लड़की ने उसे बताया कि परिवार वाले के दबाव पर शादी की है। लड़की पर उसके मां-पिता, मामा समेत अन्य रिश्तेदार शादी का दबाव बना रहे थे। परिवारवालों की जिद के आगे झुककर लड़की शादी को तैयार हुई।

कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी     |     नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश     |     वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव     |     जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले     |     देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी     |     हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं     |     भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक यूनिट     |     पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत     |     विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा     |     गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374