Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस ने  5 विकेट से हराया 

Whats App

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने गुरुवार रात महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2022 के 59वें मुकाबले में 5 विकेट से हराया। चेन्नई सुपर किंग्स इस हार के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है, वहीं मुंबई ने यह मैच जीतकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।  IPL में मुंबई इंडियंस की यह चेन्नई सुपर किंग्स पर 20वीं जीत थी। एमआई  IPL में दो टीमों के खिलाफ 20 या उससे अधिक जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है।  IPL के अलावा मुंबई ने केकेआर को 22 बार हार का स्वाद चखाया है।
IPL के 14 साल के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने 5 खिताब जीते हैं, वहीं गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही है। मगर इस सीजन दोनों ही टीमों की ओर से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। आईपीएल की हिस्ट्री में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब यह दोनों टीमों में से एक भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई हैं। इससे पहले 2020 में मुंबई और चेन्नई प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। मुंबई इंडियंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सीएसके को पहले 97 रनों पर ढेर किया और फिर इस स्कोर को 31 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की यह आईपीएल 2022 में कुल तीसरी जीत है।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374