Breaking
बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार... साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई

मध्‍य प्रदेश के रीवा में बीएसएफ जवान ने माता-पिता को मारी गोली, वजह जान रह जाएंगे दंग

Whats App

रीवा। मध्‍य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित पंडरिया गांव में छुट्टी पर घर आये बीएसएफ के जवान ने अपने ही माता-पिता को गोली मार दी। इसका कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया और आरोपित बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानें क्‍या था मामला

बीएसएफ में पदस्‍थ 30 वर्षीय विशेष पांडे 10 दिन पहले ही अवकाश पर अपने घर लौटा था। मंगलवार को दिन के समय किसी पारिवारिक विवाद पर उसका अपने माता और पिता से झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने लाइसेंसी बंदूक से अपने पिता अंबिका पांडे को गोली मार दी। बीच-बचाव करने आयी मां को भी गोली मार दी। गोली लगने से उसके माता-पिता दोनों ही घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया।

Whats App

पिता भी सेना में थे

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विशेष पांडे के पिता अंबिका पांडे सेना में थे और हवलदार पद से रिटायर हुए थे। विशेष जब भी अपने गांव जाता था तो पुश्‍तैनी जमीन को लेकर उसका अपने पिता से विवाद हो जाता था। इससे पहले भी दोनों का इस पर विवाद हो चुका था।

लौर के थाना प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि बीएसएफ जवान विशेष पांडे ने अपने माता-पिता को गोली मार दी है। इस घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस साइबर सेल की सहायता से उसे गिरफ्तार करने का प्रयत्‍न कर रही है। इससे पहले भी उसका कई बार विवाद हो चुका है।

बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |     अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट     |     कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार उतारे     |     साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374