Breaking
दुनिया की कोई ताकत नहीं जो संविधान बदल दे… अमरोहा में BJP पर एक साथ गरजे राहुल-अखिलेश दहेज में नहीं मिली कार… पत्नी को पीटकर तीन बार बोला तलाक; घर से किया बेदखल IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में क्या-क्या होगा? करीना कपूर ने खोल दिया राज दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत

MP में खाद के लिए चली चप्पलें ! खाद लेने आई महिला ने पहले मैं के चक्कर में शख्स को चप्पलों से पीटा

Whats App

शिवपुरी: मध्य प्रदेश में खाद की समस्या किसानों के लिए सिरदर्दी बनती जा रही है। एक बोरी खाद के लिए लंबी लंबी कतारों में खड़े होकर किसान घंटों इंतजार करते हैं। आलम यह है कि खाद के लिए आंदोलन कर रहे किसान अब एक दूसरे को मारने पीटने तक पर भी उतारू हो गए हैं। कुछ ऐसा ही नजारा शिवपुरी जिले के करैरा के मार्कफेड गोदाम में देखने को मिला। जहां खाद वितरण के लिए कृषि उपज मंडी प्रांगण में दो-दो बोरी की पर्चियां बाटी जा रहीं थी। पर्चियों के लिए किसान रात 11:30 बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। लेकिन 500 से अधिक किसानों को बिना खाद के ही लौटना पड़ा क्योंकि मार्कफेड के पास 100 मीट्रिक टन खाद यानि करीब 2 हजार बोरिया भी खत्म हो गई।

जैसे ही खाद खत्म होने की जानकारी घंटों से लाइन में लगे महिलाओं और किसानों को लगी तो वे अपना आपा खो बैठे। एक महिला तो मारपीट पर उतारू हो गई। महिला किसान ने लाइन में लगे पुरुष किसान की चप्पल से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि पुरुष महिला से आगे लाइन में लग गया जो उसे नागवार गुजरा। उसने चप्पल उतारी और फिर दे धना धन। घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

दुनिया की कोई ताकत नहीं जो संविधान बदल दे… अमरोहा में BJP पर एक साथ गरजे राहुल-अखिलेश     |     दहेज में नहीं मिली कार… पत्नी को पीटकर तीन बार बोला तलाक; घर से किया बेदखल     |     IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा     |     अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में क्या-क्या होगा? करीना कपूर ने खोल दिया राज     |     दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा     |     गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां     |     अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व     |     ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला     |     क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |     समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374