Breaking
चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार यूं मिले दिल से दिल... पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट

इंदौर नगर निगम सीमा में कई मतदाता इधर से उधर हुए, कुछ की मौत तो कई चले गए शहर से बाहर।

Whats App

इंदौर ।   नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर में शहरी मतदाताओं को लेकर इस बार दिलचस्प जानकारी सामने आई है। मतदाता सूचियों के नवीनीकरण के बाद पता चला है कि इंदौर नगर निगम सीमा में 52 हजार 964 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जबकि केवल 4765 नए मतदाता जुड़े हैं। जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उनमें से कई तो शहर में ही एक से दूसरे इलाके में चले गए हैं। कई शहर से गांव चले गए तो कुछ की मौत हो गई। कुछ ऐसे मतदाता भी हैं जो शहर या जिले से ही बाहर चले गए हैं। बताया जाता है कि कुछ ऐसे मतदाता भी होते हैं जो शहर और गांव दोनों जगह रहते हैं। ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक नगरीय निकाय से चुनाव लड़ने के बाद गांव से पंचायत का चुनाव भी लड़ लिया करते थे। इस बार नगरीय निकायों और पंचायतों की मतदाता सूचियों का नवीनीकरण एक साथ होने के कारण दोनों नाव पर सवार होने वाले मतदाताओं के नाम कट गए हैं। मतदाता सूचियों के नवीनीकरण के बाद अब इंदौर निगम सीमा में 18 लाख 35 हजार 316 मतदाता हो गए हैं। हटाए गए मतदाताओं में महिला और पुरुष लगभग बराबर हैं। शहरी सीमा से 26 हजार 581 पुरुष और 26 हजार 379 महिला मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। दूसरी तरफ नाम जुड़वाने में पुरुषों से अधिक महिलाएं हैं। नई सूची में 2414 महिलाओं के नाम जोड़े गए हैं, जबकि नए पुरुष मतदाता 2351 ही जुड़े हैं। नवीन मतदाता सूची के अनुसार पुरुष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 36 हजार 213 है तो महिला मतदाताओं की संख्या आठ लाख 99 हजार 17 हैं। इंदौर नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर निगम सीमा में 2250 मतदान केंद्र हैं। इनमें मतदान के लिए तीन हजार से अधिक ईवीएम की जरूरत होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतुल सिन्हा ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त ईवीएम हैं। प्राप्त निर्देशों के अनुसार 19 मई को ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) होगी।

नई सूची के अनुसार मतदाओं का गणित

– इंदौर निगम सीमा में मतदाता 18,35,316

Whats App

– पुरुष मतदाता 9,36,213

– महिला मतदाता 8,99,17

– शहरी सीमा से पुरुष मतदाता के नाम काटे 26,581

– शहरी सीमा से महिला मतदाता के नाम हटाए 26,379

– नए पुरुष मतदाता 2351

– नई महिला मतदाता 2414

– निगम सीमा में मतदान केंध 2250

– ईवीएम की जरूरत 3000

चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी     |     सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज     |     थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश     |     प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा     |     कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा     |     नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार     |     यूं मिले दिल से दिल… पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी     |     मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला     |     शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार     |     दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374