Breaking
चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार यूं मिले दिल से दिल... पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट

बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: बेगूसराय में पूर्व जिप अध्‍यक्ष हारे, पटना में रिवाल्‍वर रानी भी पराजित

Whats App

पटना। पटना के फुलवारीशरीफ प्रखंड में पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान जीते मुखिया के साले की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पूर्वी चंपारण के छौड़ादानों की खैरवा पंचयात से नरकटिया विधायक डा. शमीम अहमद के भाई मुखिया का चुनाव जीत गए तो शिवहर में भोजपुरी एक्‍ट्रेस अर्चना सिंह हार गईं। पटना में रिवाल्‍वर रानी के नाम से चर्चित मुखिया भी अपनी कुर्सी नहीं बचा सकीं। गणना के नतीजों की बात करें तो कई सिटिंग जनप्रतिनिधियों की हार हो चुकी है। नतीजे लगातार आते जा रहे हैं। मतगणना के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इतजाम किए गए हैं। विदित हो कि आज मतगणना में 27,730 पदों के लिए मैदान में खड़े 1,01,984 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो रहा है। इसके पहले 3,389 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतगणना की पल-पल की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ।

Bihar Panchayat, Mujkiya Chunav Result LIVE Update:

Whats App

05:45 PM- जेल में बंद जयराज गौतम बना पंच, पत्नी मुखिया और मां बनी पंस सदस्य

मुंगेर के जमालपुर प्रखंड का परिणाम चौंकाने वाला रहा। एक भी पुराने मुखिया कुर्सी बचाने में सफल नहीं रहे। बांक पंचायत से एक ही घर से मां, बेटा और बहू का दबदबा रहा। जेल में बंद जयराज गौतम पंच निर्वाचित हुआ तो पत्नी डेजी देवी पहली बार बांक पंचायत की मुखिया बनीं। जमालपुर प्रखंड की प्रमुख और जयराम की मां मंजू देवी पंचायत समिति सदस्य पर निर्वाचित हुईं।

05:20 PM- पंचायत चुनाव की मतगणना प्रखंडों में चल रही है। सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम के बीच अब भी मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी है। इससे पूर्व आए परिणाम के बाद किसी चेहरे पर खुशी तो किसी पर मायूसी पसर गई।

04:45 PM- पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड की कुरथौल पंचायत से गीता देवी दोबारा मुखिया चुनी गई हैं। वहीं परसा से सुजीत कुमार भी मुखिया की सीट बचाने में कामयाब रहे।

04:30 PM- पटना के दनियावां प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया एवं रनर को प्राप्त मत

1 बांकीपुर मछरियावां पंचायत

पूजा कुमारी –2904 मत(विजेता)-नया

शशि कला   –2462 मत-रनर

2 दनियावां पंचायत

नवनीत कुमार -2243 मत-विजेता-नया

रंजीत सिंह     -1680 मत-रनर

3 खरभैया पंचायत

 चंद्रकांती देवी -2071-विजेता-नया

अनिता देवी   –1587-रनर

4 सिगरियावां पंचायत

रूबी कुमारी -2665 मत-विजेता-नया

उमाकांत कुमार-1897-रनर

5 शाहजहांपुर पंचायत

पल्लवी भारती -1859 मत-विजेता-नया

शैलेश कुमार–1367-रनर

6 सालारपुर पंचायत

मनीष कुमार-2341 मत-विजेता-दुबारे

संतोष कुमार सिंह-2150 मत-रनर

03:45 PM- बक्सर में चक्की जिला परिषद से जाप के जिलाध्यक्ष परमानन्द यादव की पत्नी लगातार दूसरी बार चुनाव जीतीं, उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी को 78 वोट से हराया। बक्सर के चौगाईं जिला परिषद सीट से अरविंद प्रताप शाही उर्फ बंटी शाही लगातार तीसरी बार जिला पार्षद बने।

03:30 PM- बेगूसराय में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष व तत्कालीन जिप सदस्य रतन सिंह 176 वोट से हार गए हैं। वे पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार के ससुर हैं। पटना की चिलबिली पंचायत से संगीता देवी भी मुखिया पद बचाने में कामयाब रहीं। वहीं निवर्तमान प्रखंड प्रमुख मुन्‍नी देवी पंचायत समिति सदस्‍य का चुनाव हार गई हैं।

03:15 PM- पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। कई पंचायतों की गणना पहले हुई, उनका परिणाम आ चुका है। लेकिन बड़ी संख्‍या में अब तक भी परिणाम आने शेष हैं। उन पंचायतों के प्रत्‍याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। समर्थक भी बेचैन हैं।

02:45 PM- पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड की कुरकुरी पंचायत से रवि कुमार ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है।

2:30 PM- बांका के शंभूगंज पूर्वी से काजल भारती जिला परिषद सदस्य बनीं हैं। बांका की झखरा पंचायत से अंजिला देवी एवं मालडीह से अनार देवी मुखिया बनीं हैं।

शिवहर में फिल्म अभिनेत्री समेत चर्चित चेहरों को मिली मात

02:15 PM- शिवहर प्रखंड की 10 में से आठ सीटों का परिणाम जारी कर दिया गया है। इनमें छह निवर्तमान मुखिया की हार हुई है। जिला परिषद की दोनों सीटों पर भी निवर्तमान जिला पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा है। जिला परिषद क्षेत्र संख्या तीन से मो. तमामुद्दीन ने निवर्तमान जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार गुप्ता को हराया। जिला परिषद क्षेत्र संख्या चार से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य सुनैना देवी हार हुई। यहां से पार्वती देवी ने भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री डा. अर्चना सिंह को हराया।

02:10 PM: शिवहर के चमनपुर पंचायत से मुखिया पद पर पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह ने जीते। ये वही अजय कुमार सिंह हैं, जिनके नामांकन के बाद आयोजित भोज में चावल-मछली खाने से ढाई सौ लोग बीमार पड़े थे। सरसौला पंचायत से रंजू देवी के जीत दर्ज करने के बाद वहां दोबारा मतगणना हो रही है।

02:00 PM- शेखपुरा से जिला परिषद के चुनाव में चेवाड़ा से पंकज कुमार ने जीत दर्ज की। पटना की नोहसा पंचायत से गुलाफ्शा परवीन मुखिया का चुनाव जीतीं। बांका के परमानन्दपुर से जगरनाथ साह मुखिया बने।

01:40 PM- बेगूसराय जिला परिषद क्षेत्र संख्या 26 से पुष्पा कुमारी विजयी। वहां निवर्तमान जिला परिषद चेयरमैन रविंद्र चौधरी चुनाव हार गए। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 27 से डिंपल कुमारी विजयी। कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड की मतगणना में जिप सीट पर समदेइया देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विद्यावती देवी को रिकार्ड 10472 मतों से हराया।

01:20 PM: नालंदा की दरुआरा पंचायत से सोनू सुल्तान मुखिया बने। नदिऔना से विष्णुदेव पासवान विजयी। डोइया पंचायत से रवि राम तो चंडासी पंचायत से अनु सिंह की मुखिया के चुनाव में जीत।

01:10 PM- पटना के फुलवारी प्रखंड की गोनपूरा पंचायत से सुधीर कुमार, मैनपुर अंडा से सुनील कुमार, रामपुर फरीदपुर से नीरज कुमार, कोरियावां से देवंती देवी, सोरमपुर से मंजू देवी को मुखिया पद पर मिली जीत। भूसौला दानापुर से नमिता देवी बनीं मुखिया। फुलवारी प्रखंड की छह पंचायतों में से पांच की वर्तमान मुखिया की हार।

01:00 PM- पटना के फुलवारीशरीफ प्रखंड में पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान रामपुर फरीदपुर से नीरज कुमार के मुखिया के रूप में जीतने की घोषणा की गई। इस की खुशी में उनका साला मतगणना केंद्र जा रहा था कि फरीदपुर गांव में एक बस ने उसे कुचल डाला। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गयी। घटना पटना के जानीपुर थाना इलाके की है।

12:45 PM- पटना के दानियांवा प्रखंड की बांकीपुर मछरियावां से मुखिया पद पर पूजा कुमारी की जीत हुई है। दानियांवा प्रखंड की दानियांवा पंचायत से नवनीत कुमार मुखिया बने। दानियांवा प्रखंड की खरभैया पंचायत से चंद्रकांती देवी, सिगरियावां पंचायत से रूबी देवी मुखिया बनीं। दानियांवा प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य पद पर मछरियावां (1) से आरती कुमारी सिन्हा, मछरियावां (2) से रितु कुमारी, दानियांवा (3), खरभैया (4) से अशोक कुमार, खरभैया (5) से ब्रजेश कुमार सिन्हा विजयी। दानियांवा से जिला परिषद सदस्‍य पद पर इंदु देवी दोबारा विजयी।

12:30 PM- पटना के दनियांवा प्रखंड की सिगरियावां पंचायत से रूबी देवी मुखिया पद पर निर्वाचित घोषित की गई हैं। ये पहली बार चुनाव जीती हैं।

12:20 PM- नवादा जिले के वारसलीगंज पश्चिमी जिला परिषद सीट से निवर्तमान जिला पार्षद अंजनी सिंह आगे चल रही हैं। वारिसलीगंज प्रखंड की बरनावा पंचायत से अरविंद शर्मा पहली बार मुखिया निर्वाचित हुए हैं। पैंगरी पंचायत से इंद्रदेव मांझी पहली बार जीते। सौर पंचायत से गुड़िया देवी मुखिया दूसरी बार जीती हैं। वहीं मकनपुर पंचायत से रेखा देवी चुनाव जीत गई हैं। काशीचक प्रखंड की पार्वती पंचायत से मुखिया पद से मोहिता देवी विजयी हुई हैं।

12:15 PM-  पटना के फुलवारीशरीफ में गोनपुरा की मुखिया आभा देवी उर्फ रिवॉलवर रानी चुनाव हार गई हैं। सुधीर कुमार उर्फ प्रमोद कुमार ने उन्‍हें पराजित कर दिया। आभा रानी चौथे स्‍थान पर रहीं। वहीं जिला परिषद क्षेत्र संख्‍या 28 पश्चिम से दीपक मांझी 11200 मत लाकर निर्वाचित हुए हैं। दनियांंवा के ही बांकीपुर मछरियावा से पूजा कुमारी ने चुनाव जीत लिया है।

12:02 PM- पटना के सोरमपुर पंचायत मुखिया पद से मंजू देवी विजयी। निवर्तमान मुखिया आरती देवी को हार का मुंह देखना पड़ा। जमुई के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13/1 से विभा सिंह 2540 मतों से निर्वाचित हुई हैं। उन्‍होंने विनोद कुमार यादव को पराजित कर दिया।

11:55 AM-शिवहर के जिला परिषद क्षेत्र संख्या तीन से मो. तमामुद्दीन जीते। पटना की सोनागपुर पंचायत से मंजू देवी 1100 वोट से जीतीं। दानियांवा प्रखंड की खरभैया पंचायत से चंद्रकांती देवी मुखिया पद से विजयी।

11:40 AM- शिवहर जिले में ताजपुर पंचायत से मुखिया पद पर अजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की है। निवर्तमान मुखिया को हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं चमनपुर से मुखिया पद पर मुकेश कुमार सिंह जीत गए हैं।सरसौला पंचायत से मुखिया पद पर पूनम देवी विजयी घोषित की गई हैं। पटना के फुलवारी पश्चिम से जिला परिषद सदस्‍य पद पर दीपक मांझी विजयी हुए हैं।

11:35 AM- औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या11 से  शंकर यादव 11747 मत लाकर जीत गए हैं। अरुण कुमार सिंह  9439 मत लाकर दूसरे स्‍थान पर रहे। शंकर यादव ने दूसरी बार चुनाव जीता है। शेखपुरा की चकंदरा पंचायत से सुनीता देवी ने दूसरी बार जीत दर्ज की है। पटना के दानियांवा प्रखंड से जिला परिषद सदस्‍य पद पर इंदू देवी दूसरी बार जीती हैं। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद पर मछरियावां(1) से आरती कुमारी सिन्हा, मछरियावां(2) से रितू कुमारी,दानियांवा (3)से श्रीमंती देवी निर्वाचित घोषित हुई हैं।

11:30 AM- नालंदा की अजयपुर पंचायत से मुखिया पद पर महेश मोची ने पूर्व मुखिया दयानंद मांझी को 517 मतों से पराजय किया। रसलपुर में नवल यादव ने पूर्व मुखिया सुनील कुमार को 911 वोट से पराजित किया। चंडी पश्चिमी से जिला परिषद सदस्य पिंकी कुमारी की 899 मतों से जीत हुई है। इसी प्रखंड की हसनी पंचायत से मुखिया पद पर भरत भूषण सिंह की 332 मतों से हुई जीत। वहीं माधोपुर से मुखिया पद पर आत्माराम जीते। एक जाति विशेष का वर्चस्व टूटा।

11:20 AM- पटना के कोरियावा पंचायत से देवंती देवी मुखिया निर्वचित हुई हैं। देवंती देवी ने सिमरन कुमारी को हरा दिया है। मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड के बकतपुर पंचायत से मुखिया पद पर शाहिद रजा उर्फ मो लड्डन ने चुनाव जीत लिया है। मीनापुर प्रखंड के जिला परिषद संख्या 32 से ओम प्रकाश  चुनाव जीत गए हैं।

10:59 AM- मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड की पररिया पंचायत का परिणाम आ चुका है। यहां से मुखिया प्रत्याशी संतोष कुमार दास ने जीत दर्ज की है। पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड की बनेली पंचायत से विनोद कुमार मिश्रा मुखिया निर्वाचित हुए हैं। पूर्णिया की गुरही पंचायत से साजिया खातून ने निवर्तमान मुखिया मेहनाज खातून को हरा दिया है।

10:52 AM- बांका के शम्भूगंज प्रखंड की कुर्माडीह पंचायत से प्रदीप कुमार सिंह मुखिया पद पर जीते हैं।

कटिहार के मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत से राजकुमार मंडल व बाघमारा पंचायत से ममिता देवी मुखिया पद पर निर्वाचित।

10:46 AM- मधुबनी के मधवापुर प्रखंड की मधवापुर पंचायत से मुखिया पद पर राजेश कुमार साह जीते। मधवापुर प्रखंड की बासुकी बिहारी दक्षिण पंचायत से मुखिया पद पर सुरेश कामत जीते। हरलाखी प्रखंड की करूणा पंचायत से रंजना देवी मुखिया निर्वाचित। उधर, मुजफ्फरपुर  के मीनापुर प्रखंड की घोसौत पंचायत से मुखिया पद पर अखिलेश राम जीते। मुजफ्फरपुर  के ही कांटी प्रखंड की बहूआरा पंचायत से निवर्तमान मुखिया शबनम खातून की जीत हुई है। पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित छौड़ादानो की खैरवा पंचायत से मुखियां पद पर रोबैदा खातून ने विजय हासिल की है।

10:36 AM- पंचायत चुनाव में कई राजनेताओं के स्‍वजन भी मैदान में हैं। रक्सौल के छौड़ादानों की खैरवा पंचयात से नरकटिया विधयाक डा. शमीम अहमद के भाई मुखिया का चुनाव जीत गए हैं।

10:30 AM- मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की पैगंबरपुर पंचायत से मुखिया पद पर प्रियंका कुमारी विजयी। मीनापुर प्रखंड की टेंगरारी पंचायत से अभिषेक कुमार मुखिया बने। सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड की पचटकी यदु पंचायत से अजीत कुमार मुखिया पद पर जीत गए हैं।

10:25 AM- नालंदा के नूरसराय प्रखंड की नूरसराय पंचायत के मुखिया रामकृष्ण कुमार अपनी सीट बचाने में हुए कामयाब। नूरसराय प्रखंड की अंधना पंचायत की मुखिया नीलम देवी दोबारा विजयी। नूरसराय प्रखंड के चरुईपर पंचायत से मुखिया पद प्रत्याशी सिया जानकी देवी विजयी घोषित। इसी प्रखंड की बाराखुर्द पंचायत से मुखिया शोभा देवी कुर्सी बचाने में कामयाब।

10:20 AM- कैमूर के भगवानपुर प्रखंड की सरैयां पंचायत के मुखिया बने उमेश दुबे। नालंदा जिले के चंडी प्रखंड की महकार पंचायत से मुखिया पद कुमार अजय सिन्हा विजयी घोषित।

10:15 AM- औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड की पंचायतों के मुखिया के परिणाम (विजेता) –

पिपरौरा : धनंजय कुमार

वार पंचायत : शिवपूजन राम

एरकीकला : शकुंतला देवी

10:08 AM- औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य चुनाव के परिणाम (विजेता) –

पिपरौरा : बिरु कुमार

वार : सोनी देवी

10:00 AM- पटना की मैनपुर अंदा पंचायत से सुनीता देवी को हरा सुनील कुमार मुखिया बने। पटना की रामपुर फरीदपुर पंचायत पुराना से नीरज कुमार मुखिया के चुनाव में विजयी। औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड की पिपरौरा पंचायत से मुखिया पद पर धनंजय जीते।

09:45 AM- मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की चतुर्सी पंचायत से मुखिया पद पर दिवाकर कुमार जीते। कांटी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 बीरपुर से निवर्तमान मुखिया कुमारी याचना विजयी। उधर, जमुई के झाझा प्रखंड की छापा पंचायत से पप्पू कुमार यादव की मुखिया चुनाव में जीत।

09:36 AM- भोजपुर जिले में पहला रिजल्ट मुखिया का आया। वहां रतनाढ़ पंचायत से दोबारा विनोद कुमार चौधरी जीते। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड की पुनहदा पंचायत से निभा कुमारी मुखिया निर्वाचित। कैमूर के भगवानपुर प्रखंड की रामगढ़ पंचायत से अनीता देवी मुखिया का चुनाव जीतीं।

09:31 AM- जमुई के झाझा प्रखंड की धमना पंचायत से प्रतीक संतु उर्फ पप्पू शर्मा ने मनोहर मंडल को 2435 मत से मुखिया के चुनाव में पराजित कर दिया। शिवहर की माली पोखरभिंडा पंचायत में उमेश साह मुखिया का चुनाव जीते। शिवहर के सुगिया कटसरी पंचायत से आफताब आलम की जीत।

09:28 AM- पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए संबंधित केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में जीत के बाद किसी प्रकार का विजय जुलसू निकालने से प्रत्‍याशियों को मना किया गया है। ऐसे करने पर प्रत्‍याशियों पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

09:15 AM- जहानाबाद जिले में एसएस कालेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां अंदर जाने के पूर्व सभी प्रत्‍याशियों और उनके समर्थकों की कड़ाई से जांच की गई है। मतगणना केंद्र पर प्रवेश दिए जाने का क्रम अभी जारी है।

09:00 AM- नालंदा के चंडी व नूरसराय प्रखंडों की मतगणना बिहारशरीफ के नालंदा कालेज मतगणना केंद्र पर हो रही है। एक घंटे के भीतर चुनाव परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। दोनों प्रखंडों में जिला पार्षद की दो-दो सीटें हैं, जिनके नतीजे पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

08:55 AM- कटिहार के मनिहारी व अमदाबाद प्रखंडों में भी मतगणना में विलंब दिख रहा है। वहां की 26 पंचायतों की मतगणना कुछ देर में बाजार समिति स्थित केंद्र पर शुरू होगी।

08:29 AM- बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड की 19 पंचायतों की गिनती नौ बजे से शुरू हो सकेगी। इसके लिए 15 टेबल लगाए गए है। मतगणना में 524 पदों के लिए 1956 प्रत्‍याशियों के भाग्य का फैसला होगा। सबसे पहले बारसाबाद पंचायत की गिनती शुरू होगी। 10 बजे से परिणाम आने लगेंगे।

08:15 AM- पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिसा स्थित बाजार समिति परिसर में सिकटा एवं मैनाटांड़ प्रखंडों के पंचायत चुनाव के मतगणना को लेकर प्रत्‍याशियों के समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। केंद्र पर मतों की गिनती के लिए एक हजार कर्मियों को लगाया गया है। सभी कर्मी मतगणना केंद्र के अंदर पहुंच चुके हैं। बाहर भीड़ अनियंत्रित हो रही है। सुरक्षा बल उसे नियंत्रित करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

08:01 AM- बिहार के 37 जिलों में हुए सातवें चरण के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हो गई है। हालांकि, कुछ जगह तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहां भी मतगणना कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी।

07:45 AM- मतगणना में अब कुछ ही मिनटों का इंतजार बचा है। मतगणना केंद्रों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रत्‍याशी व उनके प्रतिनिधि केंद्रों में पहुंच चुके हैं।

07:35 AM- पंचायत चुनाव के मतदान के दिन लखीसराय, समस्‍तीपुर, पूर्वी चंपारण आदि कई जगह बूथों पर हंगामा व मारपीट की घटनाएं हुईं थीं। इसे देखते हुए पुलिस खास सतर्कता बरत रही है।

07:20 AM- मतगणना केंद्रों तक आने वाले रास्‍तों में यातायात को बैरिकेडिंग कर नियंत्रित किया गया है। शहरों में पुलिस गश्‍ती शुरू है। चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात दिख रहे हैं। आने-जाने वालों की जांच की जा रही है।

07:05 AM- मतगणना शुरू होने में अब एक घंटे क वक्‍त बचा है। इस बीच मतगणना केंद्रों में प्रत्‍याशियों व उनके प्रतिनिधियों का आना जारी है। केंद्रों बे बाहर समर्थकों की भीड़ लगने लगी है। कानून-व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट है।

06:55 AM- सातवें चरण के जिलावार मतदान प्रतिशत की बात करें तो अररिया में 65.88, औरंगाबाद में 61.50, बांका में 64.35,  बेगूसराय में 67.01, भागलपुर में 67.45, भोजपुर में 63.64, बक्सर में 60.20, दरभंगा में 54.83, में 72.50, गोपालगंज में 55.66, जहानाबाद में 64.32, जमुई में 60.50, कैमूर में 54.00, कटिहार में 60.87, खगडिय़ा में 62.73, किशनगंज में 65.85, लखीसराय में 62.95, मधेपुरा में 68.09, मधुबनी में 59.27, मुंगेर में 66.07, मुजफ्फरपुर में 61.27, नालंदा में 61.47, नवादा में 60.96, पश्चिम चंपारण में 65.21, पटना में 58.57, पूर्णिया में 63.53, पूर्वी चंपारण में 62.94, रोहतास में 66.00, सहरसा में 63.25, समस्तीपुर में 61.02, सारण में 50.68, सीतामढ़ी में 62.17, सिवान में 59.01, शेखपुरा में 61.69, शिवहर में 63.51, सुपौल में 66.65, वैशाली में 53.60 वोट पड़े थे।

06:29 PM- सातवें चरण में 27,730 पदों के लिए मतदान हुआ है। इस चरण के कुल 1,01,984 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज की मतगणना में होने जा रहा है। सातवें चरण में 3,389 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जिनमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के 134, ग्राम कचहरी पंच के 3,249, पंचायत समिति सदस्य के पांच और ग्राम कचहरी सरपंच का एक प्रत्याशी शामिल है।

06:00 AM- सातवें चरण के पंचायत चुनाव में कुल 62.14 प्रतिशत वोट पड़े थे। इनमें पुरुष मतदान 58.70 प्रतिशत तो महिला मतदान 65.58 प्रतिशत रहा था। पंचायत चुनाव के सातवें चरण की मतगणना में आज जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच व पंच के पदाें के 1,01,984 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी     |     सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज     |     थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश     |     प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा     |     कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा     |     नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार     |     यूं मिले दिल से दिल… पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी     |     मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला     |     शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार     |     दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374