Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

वसीम रिजवी की किताब पर मचा हंगामा, ओवैसी की शिकायत पर FIR दर्ज; पैगंबर पर गलत टिप्पणी का आरोप

Whats App

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ हैदराबाद में एफआइआर दर्ज हो गई है। बुधवार को एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रिजवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान उन्होंने पुलिस कमीश्नर से मुलाकात कर रिजवी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी।

Whats App

ओवैसी ने बताया कि उन्होंने हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और वसीम रिजवी की किताब को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा, हम हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर से मिले। यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने एक किताब लिखी जिसमें पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान दिए गए हैं। हमने अनुरोध किया कि रिजवी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। आयुक्त ने हमें एक आपराधिक मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

एआइएमआइएम प्रमुख ने हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार को पत्र सौंपा था। ओवैसी ने एक बयान में कहा कि आपका ध्यान हाल ही में उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा लिखित पुस्तक की ओर ले जाना चाहता हूं। हिंदी में लिखी गई इस पुस्तक में पैगंबर मोहम्मद (PBUH) को लेकर आपत्तfजनक बातें लिखी गई हैं। इसके साथ ही पैगंबर, इस्लाम और इसके अनुयायियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया गया है।

पत्र में आगे कहा गया है कि पुस्तक की सामग्री और आपत्तिजनक बयानों का इस्तेमाल पैगंबर मोहम्मद (PBUH) को मानने वाले और इस्लामिक सिद्धांतों का पालन करने वालों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। इसे लेकर मैं अनुरोध करता हूं कि रिजवी और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, और भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए, 153बी, 295ए, 504 और 505(1)(सी) के तहत कार्रवाई की जाए।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374