Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

याद है लालू का हेमा मालिनी के गालों को लेकर बयान? फिर बिहार की राजनीति में ड्रीमगर्ल की चर्चा

Whats App

पटना। बिहार में राजनीतिक बयानबाजी के बीच एक बार फिर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी चर्चा में आ गई हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) पर तंज कसा। इस क्रम में उन्‍होंने बालीवुड की इस अदाकारा की चर्चा कर दी। उन्‍होंने कहा कि कभी सड़क के हेमा मालिनी (Hema Malini) के गालों की तरह बनाने की बात की जाती थी। तब राज्य की सीमावर्ती इलाके से पटना पहुंचने की योजना बनाने के समय ही लोग कांप जाते थे। अब राज्य के हरेक कोने से पटना का सफर आरामदायक हो गया है। लोग न्यूनतम समय में यह सफर तय करते हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।

शराबबंदी पसंद नहीं तो पार्टी के घोषणापत्र में करें शामिल

ललन सिंह ने कहा है कि उन्हें शराबबंदी पसंद नहीं है तो अपनी पार्टी के घोषणा-पत्र में मद्यपान को शामिल करें। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो स्वार्थ और मद्य रोजगार की बलि दें। बुधवार को ललन सिंह ने ट्वीट में कहा कि आधी आबादी की मांग, बिहार का नवनिर्माण एवं गांधीवाद से प्रेरित होकर नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून लागू किया। सभी दलों की सहमति से यह कानून लागू हुआ। सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। ललन सिंह ने लालू प्रसाद से आग्रह किया कि वे मद्य निषेध में सरकार का सहयोग करें, क्योंकि व्यापक समाज को इसका लाभ मिल रहा है। महज कुछ लोगों का धंधा चौपट हो रहा है। ऐसे ही लोग शराबबंदी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। यही लोग चाह रहे हैं कि शराब का कारोबार फिर से शुरू हो।

Whats App

नकारात्मक राजनीति कर रहे तेजस्वी : संजय सिंह

प्रदेश जदयू के उपाध्यक्ष एवं विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव नकारात्मक और निष्क्रिय राजनीति कर रहे हैं। पता नहीं, तेजस्वी किस अवसाद से ग्रसित हो गए हैं। तेजस्वी के जो 15 सवाल है, वह बिल्कुल असंवैधानिक और सतही है। यह राजनीति से ओतप्रोत सवाल है। इसमें तथ्यों की कमी है। इसमें जानकारी की कमी है। यदि प्रतिपक्ष का नेता सवाल करता है तो उसमें गंभीरता होनी चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी समस्या के निदान में विश्वास रखते हैं। संवैधानिक सवाल का जवाब संवैधानिक तरीके से ही दी जाती है, लेकिन तेजस्वी के सवाल स्तरहीन थे, जिसका जवाब जदयू का एक कार्यकर्ता भी नही देना चाहेगा। सभी सवालों का जवाब डीजीपी और गृह विभाग के सचिव ने दे दिया।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374