New Year
Breaking
माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग 'आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा', राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जो... वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत...PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घो... बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा 28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा

दो सालों में जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से खत्म हो जाएगा आतंकवाद: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Whats App

जम्मू: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में दो साल बाद आतंकवाद नहीं दिखेगा और भारत सरकार इस दिशा में काम कर रही है। “कई लोग कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंतित हैं, मैं आपको बताना चाहता हूं कि स्थिति बहुत बदल गई है। जम्मू-कश्मीर अब नया जम्मू-कश्मीर बन गया है। कुछ तत्व कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि दो साल बाद आप देखना, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद नहीं देखा जाएगा। सरकार इस दिशा में काम कर रही है और आप लोगों को इसका परिणाम दिखेगा।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यह बात ईईपीसी इंडिया नॉर्दर्न रीजन एक्सपोर्ट के पुरस्कार समारोह में कही। सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत बदल गई है। कश्मीर की जनता भी नए जम्मू-कश्मीर को पसंद कर रही है। कुछ तत्व अभी भी वातावरण को अशांत करने में लगे हुए हैं परंतु बहुत जल्द उन पर भी नकेल कस ली जाएगी। कश्मीर मेंं आतंकवाद फैला रहे आतंकी संगठनों पर सुरक्षाबलों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मैं आपको इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि दो सालों बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद नहीं होगा।

Whats App

आपको बता दें कि कश्मीर मेंं आतंकवाद के खात्मे के लिए आतंकरोधी अभियान तेज कर दिए गए हैं। सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के पोम्बो व गोपालपोरा गांवों में बीते बुधवार को हुई अलग-अलग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वायड द रजिस्टेंस फ्रंट के कमांडर के कमांडर सहित पांच को मार गिराया। मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पिछले तीन दिनोें में कश्मीर में सात आतंकवादियों को मारा है। इससे पहले सोमवार को श्रीनगर के हैदरपोरा में दो आतंकियों और उनके दो सहयोगियों को मार गिराया गया था।

माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात     |     नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल     |     दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग     |     ‘आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा’, राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी     |     वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत…PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा     |     बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा     |     28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ     |     इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म     |     बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा     |     शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374