Breaking
क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट... मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..

कॉमेडियन वीर दास के कार्यक्रमों पर MP में पाबंदी! गांजा सप्लाई मामले में अमेजन को सरकार की चेतावनी

Whats App

भोपाल: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कॉमेडियन और एक्टर वीर दास के कार्यक्रमों को राज्य में करवाने पर रोक लगा दी है। गृहमंत्री ने कहा कि जब तक कॉमेडियन अपनी गलती के लिए माफी नहीं मांगते तब तक उनका कोई भी कार्यक्रम राज्य में नहीं होने दिया जाएगा। बता दें कि वीर दास ने हाल ही में अमेरिका में एक शो किया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। इसे शेयर कर लोगों ने आरोप लगाया है कि वीर दास विदेश में जाकर देश की बदनामी करते हैं।दरअसल वीर दास ने अपने यूट्यब चैनल पर ‘मैं उस भारत से आता हूं’ नाम का एक वीडियो अपलोड किया है। यह वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है। इसमें वीर दास कहते हैं कि मैं उस भारत से आता हूं जहां दिन में लड़कियों की पूजा होती है और रात में उनके साथ बलात्कार होता है। इसी वीडियो को लेकर मध्य प्रदेश सरकार भी सख्त नजर आ रही है।

भिंड में ऑनलाइन गांजा सप्लाई पर बोले…
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भिंड में ऑनलाइन सप्लाई को लेकर कहा कि प्रदेश में नियम बनाए जाएंगे। गांजा सप्लाई मामले में अमेजन कंपनी के अधिकारी जांच में मदद नहीं कर रहे हैं। प्रदेश भर में ऑनलाइन सप्लाई को लेकर जांच की जाएगी। ऑनलाइन बिजनेस को लेकर मध्यप्रदेश में कोई गाइडलाइन अभी तक नहीं है। इस तरह से तो हथियार भी सप्लाई हो सकती हैं। इसलिए ऑनलाइन कंपनियों के लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी। 384 टन गांजा आरोपी द्वारा मंगवाए जाने की पुष्टि हुई है। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में यदि अमेजन कंपनी की लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अमेजन कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मामले की जांच में अभी मदद नहीं कर रहे हैं। वे सहयोग नहीं करेंगे तो उन्हें भी पकड़ कर लाया जाएगा।

क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |     समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत     |     UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास     |     MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई     |     मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट…     |     मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले     |     चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374