Breaking
यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान? पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी

भाजपा सांसद बोले- महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई, कंगना की टिप्पणी गलत

Whats App

इंदौर: इंदौर से भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान को गलत बताया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए शंकर लालवानी ने कहा कि कंगना द्वारा महात्मा गांधी पर दी टिप्पणी गलत है। इस तरह की टिप्पणीयों से बचना चाहिए। महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। वहीं कंगना से पद्मश्री वापस लेने का फैसले को सरकार पर छोड़ दिया।

दरअसल, आजादी अमृत महोत्सव के तहत संस्था नमो नमो शंकरा द्वारा इंदौर के खातीवाला टेंक में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर बालिकाओ को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें सांसद शंकर लालवानी भी पहुंचे और बालिकाओं की हौसला अफजाई की साथ ही जो शस्त्र कला में प्रशिक्षित हो चुकी बालिकाओं को सांसद शंकर लालवानी और संस्था नमो नमो के अध्यक्ष पंकज फतेहचंदानी द्वारा प्रमाण पत्र भी दिए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम की शुरआत के बाद इंदौर में लगातार इस तरह के आयोजन हो रहे है आज शहर की नमो नमो शंकरा द्वारा बालिकाओं को शस्त्र प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं को तलवार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बालिकाएं झांसी की रानी का रूप धारण कर तलवारबाजी करती हुई नजर आई। फ़िल्म अभिनेत्री कंगना के बारे में पूछे गए सवाल पर सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि  उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए और जो अवार्ड वापसी की बात है। उसपर सरकार को निर्णय लेना चाहिए।

यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक     |     अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374