Breaking
2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी

प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने माता-पिता पर दागी गोलियां, लाइसेंसी बंदूक समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार

Whats App

रीवा : रीवा में घरेलू विवाद के चलते युवक ने अपने माता-पिता पर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली लगने से दोनों लोग घायल हो गए। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। एम्बुलेंस की मदद से उनको तत्काल इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद मौके से फरार हो चुके जवान को पुलिस ने घेराबंदी कर बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया है।

खून के रिश्तों को कलंकित करने वाली यह घटना लौर थाने के पिड़रिया गांव की है। पुत्र अम्बिका प्रसाद पाण्डेय पिता जागेश्वर के साथ मंगलवार को विवाद कर रहा था। जमीन के विवाद को लेकर पहले भी वो कई बार अपने पिता के साथ विवाद कर चुका है। आरोपी सेना में जवान था लेकिन कई सालों पहले नौकरी छोड़कर भाग आया था और रीवा में रह रहा था। आये दिन पिता के साथ जमीन को लेकर विवाद करता था। दरअसल आरोपी के पिता ने अपने जमीन को कुछ हिस्सा अपने छोटे भाई को दे दिया था जिससे आरोपी नाराज था।

मंगलवार को काफी देर तक उनके बीच बहस चलती रही बाद में आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर फायर कर दिया। इस दौरान गोली के छर्रे पिता सहित मां शीला पाण्डेय को भी लगे जिसमें वे भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Whats App

गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग जब घर पहुंचे तो दम्पत्ति खून से लथपथ हालत में पड़े थे। इस दौरान उनका पुत्र गाली-गलौज कर रहा था। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी जिस पर एम्बुलेंस की मदद से उनको इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई  और घटनास्थल का निरीक्षण किया । मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में घेराबंदी की और घटना के कुछ ही घंटों बाद आरोपी को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया।

2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी     |     हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP     |     रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा     |     कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला     |     बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला     |     मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप     |     नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे     |     ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां     |     इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन     |     मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374