Local & National News in Hindi

नेपाल ने लगाया भारतीय सामान पर बैन, बॉर्डर पर सामान से लदे ट्रकों की लगी कतारें

0 39

भारत द्वारा नेपाल की तरफ जाने वाली भारतीय गाड़ियों को अब नेपाल के बॉर्डर पर ही रोक दिया जा रहा है। दरअसल, नेपाल सरकार ने एक अध्यादेश जारी करके भारतीय फलों और सब्जियों जैसे कच्चे माल के आयात पर रोक लगा दी है। इस फैसले से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज स्थित भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर फलों और सब्जियों से भरे ट्रकों की कतारें लग गई हैं। ऐसे में वहां पर लोगों को दिक्कत हो रही है।

नेपाल सरकार के इस आकस्मिक ऐलान से कच्चे माल के सड़ने की आशंका में कई लोग सीमा पर ही अपने फलों और सब्जियों को स्थानीय आढ़तियों को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हो गए हैं तो कई अभी भी नेपाली अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के इंतजार में कतार में खड़े हैं। वहीं, सीमा पर इस समस्या को देखते हुए यहां के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को स्थिति को लेकर अवगत करा दिया है और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक, नेपाल सरकार का मानना है कि भारत से नेपाल आने वाली सब्जियों और फलों में भारी पैमाने पर कीटनाशकों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे उनके नागरिकों के ऊपर उसके इस्तेमाल से बुरा प्रभाव पड़ रहा है और लोग बीमार हो रहे हैं।ऐसे में भारत से नेपाल आने वाले फलों और सब्जियों की काठमांडु में स्थित उनके लैब में जांच होगी और मानकों पर खरा उतरने के बाद ही सामानों को नेपाल में लाने की अनुमति दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.