Local & National News in Hindi

शहीद पुलिस इंस्पेक्टर अरशद खान के परिवार से मिलने पहुंचे अमित शाह

0 58

गृहमंत्री बनने के बाद पहली अमित शाह जम्मू कश्मीर के दो दिन के दौरे पर हैं। वुधवार को अमित शाह कश्मीर पहुंचे जहां पहले दिन अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा का इंतजाम एकदम चुस्त होना चाहिए। आज यानी गुरुवार को अमित शाह बाबा बर्फानी का दर्शन करने जा सकते हैं। इसके अलावा राज्य के बीजेपी नेता भी आज अमित शाह से मुलाकात करेंगे और परिसीमन समेत कई मुद्दे उठाएंगे।

इस बीच अमित शाह शहीद जवान अरशद खान के परिवार से मिलने उनके घर पहुंच गए हैं। अरशद खान 12 जून को अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। वह अनंतनाग सदर के एसएचओ थे। गौरतलब है कि 12 जून की शाम मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया था। हमला अनंतनाग बस स्टैंड के समीप केपी रोड पर हुआ था। हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद हो गए थे। जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !