Local & National News in Hindi

अमित शाह का आज कश्मीर में दूसरा दिन, आतंकी हमले में शहीद SHO अरशद के परिजनों से मिले

0 58

श्रीनगरः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को शहीद जवान अरशद खान के घर गए और उनके परिजनों से मुलाकात की। अरशद खान 12 जून को अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। वह अनंतनाग सदर के एसएचओ थे। सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हुआ आतंकी हमले में अरशद खान समेत पांच जवान शहीद हुए थे और कई घायल हो गए थे। शाह आज बाबा बर्फानी का दर्शन करने भी जा सकते हैं। शाह का आज कश्मीर दौरे का दूसरा दिन है। राज्य के भाजपा नेता भी शाह से मुलाकात करेंगे। इससे पहले बुधवार कश्मीर दौरे पर पहुंचे शाह ने अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम को लेकर किसी भी तरह के संतुष्टि के भाव के खिलाफ अधिकारियों को चेताया और तीर्थयात्रियों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसपीओ) को कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया।शाह ने निर्देश दिया कि पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों या ड्यूटी स्टाफ द्वारा कभी भी संतुष्टि का भाव नहीं आना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। एसपीओ का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर इंतजामों की निगरानी करने को कहा। शाह ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं शाह ने जम्मू-कश्मीर में विकास के परिदृश्य की भी समीक्षा की और राज्य के विकास में तेजी लाने, बुनियादी ढांचे के निर्माण, सुशासन, सभी समुदायों के लिए समावेशी विकास और युवाओं के लिए रोजगार सृजन योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

शाह ने बैठक में कहा कि नव स्थापित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को मजबूत किया जाना चाहिए। उच्च पदों बैठे और शक्तिशाली लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए भ्रष्टाचार के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पर लिया जाना चाहिए। शाह ने कहा कि किसी भी समुदाय को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि उसे उपेक्षित किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !