
बिलासपुर। प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कृषि कानून वापिसी की घोषणा पर भारतीय किसान संघ ने कहा कतीनों कृषि काननों को वापस लेने का सरकार का निर्णय अनावश्यक विवाद टालने के संदर्भ में ठीक है। यह तथाकथित किसानों के हठधर्मिता के कारण किसान का दीर्घकालिक नुकसान करने वाला ही हैं। इन कानूनों में सुधार करने से किसानों को, खासकर छोटे और मंझौले किसानों को, अधिक लाभ होता।
प्रधानमंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को ओर प्रभावी करने की बात की है, और इसके लिए एक समिति बनाने का भी उल्लेख किया है। भारतीय किसान संघ इसका स्वागत करने के साथ-साथ इनमें देश के गैर राजनैतिक संगठनों का प्रतिनिधित्व निश्चित करने के लिए आग्रह करता है। भारतीय किसान संघ के अनुसार किसानों की सही समस्या तो उसका बाजार में होने वाला शोषण है। इसे लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य का कानून बनाकर गारंटी देने की आवश्यकता है।