
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की एक महिला विधायक का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, इस महिला नेता का नाम सानिया आशिक है। सानिया आशिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) की सदस्य हैं और पंजाब प्रांत के तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र मेंबर ऑफ प्रोविंशियल हैं।
दरअसल, सानिया आशिक ने 26 अक्टूबर को सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी के पास इस वीडियो के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। लंबी जांच के बाद पुलिस ने वीडियो लीक करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि सानिया नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की बेहद करीबी रिश्तेदार हैं।
जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर को सानिया आशिक ने फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में इसकी कॉपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी। सानिया का आरोप है कि सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें नजर आने वाली महिला उनकी तरह दिख रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाली महिला सानिया आशिक ही हैं। इस बीच उन्होंने इसकी शिकायत इमरान खान की केंद्र सरकार से भी की।

इस बारे सानिया ने कहा कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मेरा वीडियो वायरल किया है। इसके अलावा मेरी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल की गई हैं। इसके बाद से मुझे धमकी वाले फोन कॉल्स आ रहे हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.