ओसाकाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ओसाका में सऊदी अरब के वली अहद क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से द्विपक्षीय वार्ता कर व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा तथा आतकंवाद से निपटने में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान में मौजूद पीएम मोदी ने सम्मेलन से इतर ब्रिक्स नेताओं की अनौपचारिक बैठक के बाद सलमान से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से मुलाकात की हैं। व्यापार तथा निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, आतंकवाद से निपटने समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
