Breaking
UP Board 10th,12th Result 2024: जानें कितने नंबर मिलने पर होंगे पास चंद्रयान के बाद अब अगली सरकार में देशवासी गगनयान की सफलता भी देखेंगे… परभनी में बोले PM मोदी बिहार: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे यूं नहीं कोई मदद करता… इजराइल और ईरान का साथ देने वाले देशों को बदले में क्या मिल रहा? INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत

मुख्यमंत्री चौहान आज करेंगे हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ

Whats App

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 3:20 बजे खण्डवा जिले के हनुवंतिया टापू में जल महोत्सव के छठवें संस्करण का शुभारंभ करेंगे।यह महोत्सव 20 जनवरी 2022 तक चलेगा। ‘’जल महोत्‍सव’’ में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए इंदौर से हनुवंतिया आने-जाने हेतु दो माह तक प्रतिदिन बस का संचालन भी किया जायेगा।

‘’जल महोत्‍सव’’ के दौरान लग्‍जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्विंग और जिप सायकल आकर्षण का मुख्‍य केन्‍द्र रहेंगे। पर्यटक एडवेन्‍चर से सम्‍बन्धित सभी गतिविधियों जैसे पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, स्‍पीड बोट, जेट स्‍काई, मोटर बोट राइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, साइकिलिंग, क्रूज़ बोटिंग, आइलैंड कैम्पिंग, स्टार गेज़िंग, बर्ड वॉचिंग आदि का भी आनंद ले सकेंगे।

महोत्‍सव स्थानीय कला, शिल्प, लोक संगीत, नृत्य और व्यंजनों के माध्यम से प्रदेश के जन-जीवन, संस्कृति, रीति-रिवाजों और समृद्ध परंपराओं का अनुभव करने के लिए एक आदर्श मंच होगा। ‘जल महोत्सव’ में साहसिक खेलों को ध्‍यान में रखते हुए उत्साहवर्धक गतिविधियों के आयोजनों का भी निर्णय लिया गया है।

Whats App

इंदिरा सागर बांध में स्थित हनुवंतिया टापू में पर्यटकों के लिए टेन्‍ट सिटी का संचालन 1 नवंबर 2021 से किया जा रहा है। टेन्‍ट सिटी में 104 लग्‍ज़री स्विस टेन्‍ट्स के साथ कॉर्पोरेट सम्मेलनों के लिए एसी हॉल की भी सुविधा होगी।

महोत्सव के दौरान कोविड -19 महामारी को ध्‍यान में रखते हुए पर्यटकों को मास्‍क लगाना अनिवार्य होगा, पर्यटकों को मास्‍क और सेनिटाइजर्स भी उपलब्‍ध कराये जायेंगे। टेंट सिटी में विभिन्‍न स्‍थानों पर भी सेनीटाइजर स्‍टेंड लगाये जायेंगे।

UP Board 10th,12th Result 2024: जानें कितने नंबर मिलने पर होंगे पास     |     चंद्रयान के बाद अब अगली सरकार में देशवासी गगनयान की सफलता भी देखेंगे… परभनी में बोले PM मोदी     |     बिहार: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे     |     यूं नहीं कोई मदद करता… इजराइल और ईरान का साथ देने वाले देशों को बदले में क्या मिल रहा?     |     INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे     |     हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |     मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374