Local & National News in Hindi

G-20 Summit में शामिल होने के लिए जा रहे थे ये राष्ट्रपति, काफिले से मिला 39 किलो कोकीन!

0 46

टोक्यो। G-20 Summit in japan osaka: जापान के ओसाका में g-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सहित कई देशों के प्रमुख वहां पहुंचे हैं। इसी बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो  सुर्खियों में छा गए हैं। जी-20 में शामिल होने के लिए रवाना हुए बोल्सोनारो के काफिले से एक अधिकारी के पास सेव 39 किलो कोकिन बरामद हुई है।  जिस वक्त यह बरामद किया गया तब विमान जी-20 समिट के लिए जापान के रास्ते में था। बोल्सोनारो  में सत्ता में आने से पहले ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का वादा किया थे।

जी-20 समीट में तैनात वायु सेना के अधिकारी को स्पेन के सेविले में स्टॉपओवर के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में गार्डिया सिविल के प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों के हैंडबैग से कोकीन बरामद किया गया है। जिसका वजन 39 किलो है। फिलहाल, ड्रग्स तस्करी के शक में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वह अभी सेविले हेडक्वॉर्टर में हमारी कस्टडी में हैं। उन्हें जज के सामने पेश किया जाएगा।

ब्राजीलियन टीवी नेटवर्क रिकॉर्ड के मुताबिक, 38 वर्षीय शख्स की पहचान सर्जेन्ट सिल्वा रोड्रिग्स के तौर पर हुई है। बोल्सोनारो की यात्रा से ठीक पहले  उड़ान भरने वाले इस प्लेन में सैन्य दस्ता मौजूद था। इस सैन्य दस्ते को टोक्यो में समिट के दौरान राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली हुई थी। मंगलवार को खुद बोल्सोनारो ने इसकी पु्ष्टि की। उन्होंने कहा कि देश के रक्षा मंत्री ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने आगे कहा कि मैंने रक्षा मंत्री को तुरंत स्पैनिश पुलिस के साथ जांच में सहयोग करने के लिए कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !